राष्ट्रीय परिदृश्य
शिक्षा मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन
1 से 2 जून, 2022 तक गुजरात में दो दिवसीय ‘शिक्षा मंत्रियों के’ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।महत्वपूर्ण तथ्यः इस सम्मेलन में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में धर्मेंद्र प्रधान ने ‘पीएम श्री स्कूल’ (PM Shree school) स्थापित करने की घोषणा
लाइफ़स्टाइल फ़ॉर द एनवायरमेंट-लाइफ़ मूवमेंट
5 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक वैश्विक पहल ‘लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट-लाइफ मूवमेंट’ (Lifestyle for the Environment-Life Movement) की शुरुआत की है।महत्वपूर्ण तथ्यः यह आन्दोलन जीवन के अतीत से सीख लेता है, वर्तमान में संचालित होता है और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करता है। इस पहल को दुनिया भर के लोगों, समुदायों
राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन 2022
26 मई, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तिरुवनंतपुरम में दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 का उद्घाटन किया।महत्वपूर्ण तथ्यः केरल विधानसभा द्वारा पहली बार राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन 2022 का आयोजन किया जा गया। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक हिस्से के रूप में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन 2022 का
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023
24 मई, 2022 को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने नई दिल्ली में एक आभासी कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण का आठवां संस्करण लॉन्च किया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की थीम ‘अपशिष्ट से धन’ (Waste to Wealth) थी। महत्वपूर्ण तथ्यः इस कार्यक्रम में राज्यों के शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिवों, स्वच्छ
राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022
7 जून, 2022 को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 (National Air Sports Policy 2022) जारी की है। महत्वपूर्ण तथ्यः इस खेल नीति का विजन भारत में एक सुरक्षित, सस्ता, सुलभ, सुखद और स्थायी एयर स्पोर्ट्स इकोसिस्टम प्रदान करते हुए 2030 तक भारत को एयर स्पोर्ट्स के शीर्ष राष्ट्रों में से एक बनाना है। इसमें हवा
कालिका माता मंदिर
18 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी के ऊपर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का उद्घाटन किया।महत्वपूर्ण तथ्यः कालिका माता मंदिर गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी के शिखर पर चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क के साथ एक हिंदू देवी मंदिर परिसर और तीर्थ का एक केंद्र है। यह मंदिर महान पवित्र शक्ति पीठों
बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह
12 जून से 20 जून, 2022 के मध्य राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (National Commission for Protection of Child Rights) द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 75 स्थानों पर बचाव अभियान चलाया गया जहां पर बच्चे श्रम कार्य में संलग्न थे। इन सभी स्थानों पर बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह मनाया गया। महत्वपूर्ण तथ्यः इसके आयोजन का उद्देश्य
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट रिपोर्ट
हाल ही में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (National e-Governance Service Delivery Assessment) 2021 जारी किया। यह राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी एसेसमेंट का दूसरा संस्करण है।महत्वपूर्ण तथ्यः यह रिपोर्ट नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की प्रभावशीलता का आकलन के लिए तैयार की गई है।नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विस
बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022
9-10 जून, 2022 के मध्य नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत का पहला बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो-2022 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।महत्वपूर्ण तथ्यः इसका आयोजन ‘जैव प्रौद्योगिकी विभाग और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद’ (Biotechnology Industry Research Assistance Council) द्वारा भारत के बायोटेक सेक्टर की प्रगति के लिए सक्षमकारी प्रयासों के
आयुर्वेद आहार
7 जून, 2022 को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा ‘आयुर्वेद आहार’ लोगो लॉन्च किया गया।महत्वपूर्ण तथ्यः आयुर्वेद आहार लोगो को सरल पहचान के लिए अनुमति देगा। इस प्रकार ‘आयुर्वेद आहार’ एक अनूठी पहचान बनाने में म करेगा। यह आयुर्वेदिक उत्पादों की गुणवत्ता को भी सुदृढ़ करेगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
तुकाराम शिला मंदिर
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे जिले के मंदिर शहर ‘देहू’ में संत तुकाराम शिला मंदिर का उद्घाटन किया। शिला मंदिर के बारे में: यह शिला मंदिर संत तुकाराम के निधन के बाद बनाया गया था, लेकिन इसे औपचारिक रूप से मंदिर के रूप में संरचित नहीं किया गया था। इसे 36 चोटियों के साथ पत्थर की
बहुभाषावाद पर भारत-प्रायोजित प्रस्ताव
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा बहुभाषावाद (multilingualism) पर भारत-प्रायोजित प्रस्ताव को अपनाया गया। महत्वपूर्ण तथ्यः इस प्रस्ताव में पहली बार हिंदी भाषा का उल्लेख किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 11 जून, 2022 को यह प्रस्ताव पारित किया था। यह संयुक्त राष्ट्र से हिंदी सहित आधिकारिक और गैर-आधिकारिक भाषाओं में संचार और संदेशों का
मुख्य सचिवों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन
16 और 17 जून, 2022 को पीएम नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के ‘हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम’ में मुख्य सचिवों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।महत्वपूर्ण तथ्यः यह सम्मेलन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। इस सम्मेलन में शहरी शासन के क्रियान्वयन,
देश के 50% ग्रामीण घरों में पहुंचा हर घर जल
हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ने 50 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाने की उपलब्धि हासिल कर ली है। मंत्रालय के अनुसार गोवा, तेलंगाना, अंडमान एवं निकोबार द्वीप, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, पुडुचेरी और हरियाणा ने पहले ही 100 प्रतिशत घरों तक पानी के कनेक्शन देने की उपलब्धि
राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद की बैठक
हाल ही में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद (NSAC) की चौथी बैठक की अध्यक्षता की। उन्होने इस बैठक में नाविक ग्रांड चैलेंज (NAVIC Grand Challenge) का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य जियो-पोजिशनिंग समाधान के तौर पर नाविक (NAVIC) को बढ़ावा देना है, जो डिजिटल आत्मनिर्भरता के लिए एक अहम तत्व है। इसका अन्य
रेलवे का पुनर्गठन
हाल ही में भारतीय रेलवे ने अपनी ‘सामरिक प्रौद्योगिकी और समग्र उन्नति के लिए विशेष रेलवे प्रतिष्ठान’ (SRESTHA) नामक इकाई को बंद करने की घोषणा की।महत्वपूर्ण तथ्यः यह अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO) के एक भाग के रूप में 2016 में स्थापित एक विशेष शोध इकाई है, जिसमें अधिकतर वैज्ञानिक और रेलवे विशेषज्ञ शामिल होते हैं। इसका मुख्यालय उत्तर
अटल न्यू इंडिया चैलेंज 2.0
28 अप्रैल, 2022 को नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (Atal Innovation Mission) ने अटल न्यू इंडिया चैलेंज (Atal New India Challenge) के दूसरे संस्करण के प्रथम चरण का शुभारंभ किया।लोगों के लिए प्रासंगिक नवाचारों और प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए स्पष्ट आह्वान हेतु अटल न्यू इंडिया चैलेंज 1.0 (ANIC 1.0) को वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था। अटल
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण, 2021
शिक्षा मंत्रालय के ‘स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग’ ने 25 मई, 2022 को ‘राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण, 2021' [National Achievement Survey (NAS) 2021, जारी किया। पिछला सर्वेक्षण वर्ष 2017 में जारी हुआ था। ‘राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण’ प्रत्येक 3 वर्ष में तीसरी, 5वीं, 8वीं और 10वीं के छात्रों की सीखने की क्षमता का समग्र विश्लेषण कर देश में स्कूली शिक्षा तंत्र के स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव ‘उनमेश’
16 जून, 2022 को हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव ‘उनमेश’ का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव का उद्घाटन संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया।महत्वपूर्ण तथ्यः यह उत्सव पहली बार आयोजित किया गया। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव है। अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव उनमेश का शीर्षक ‘उनमेश- अभिव्यक्ति
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड - 2022
18 जून, 2022 को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय योग ओलंपियाड-2022 और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।महत्वपूर्ण तथ्यः राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन 18 से 20 जून तक शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (National Council of Educational Research and Training) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस वर्ष के राष्ट्रीय योग ओलंपियाड
उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति
हाल ही में केंद्र सरकार ने 5 उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। ये राज्य उत्तराखंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुवाहाटी हैं। महत्वपूर्ण तथ्यः दिल्ली उच्च न्यायालय (High Court) के न्यायमूर्ति विपिन सांघी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। जस्टिस उज्जल भुयां (Justice Ujjal Bhuyan) को तेलंगाना उच्च
ज्योतिर्गमय उत्सव
22 जून, 2022 को केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में निम्न प्रशंसित कलाकार की प्रतिभाओं का जश्न मनाने वाले त्योहार ज्योतिर्गमय का शुभारंभ किया।महत्वपूर्ण तथ्यः संगीत नाटक अकादमी ने इस उत्सव का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में और विश्व संगीत दिवस के अवसर पर देश भर के दुर्लभ संगीत वाद्ययंत्रों की
बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021
16 जून, 2022 को केंद्रीय जल आयोग ने जल संसाधन विभाग के तत्वावधान में डॉ. अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य सभी हितधारकों को 2021 के अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जागरूक करना और भारत में बांध सुरक्षा शासन पर विचार-मंथन करना है। बांध सुरक्षा अधिनियम
डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा
13 जून, 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (क्पंततीमं ब्वदजतवस थ्वतजदपहीज)-2022 का शुभारंभ किया। महत्वपूर्ण तथ्यः यह कार्यक्रम 13 जून से 27 जून, 2022 तक सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया गया। इस कार्यक्रम का लक्ष्य बचपन में डायरिया के कारण बच्चों की मृत्यु को शून्य पर लाना है। बचपन में
वन लाइनर सामयिकी
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में राजभवन में ‘जल भूषण भवन’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने राजभवन में क्रांति गाथा स्वतंत्रता संग्राम के दिग्गजों को समर्पित एक भूमिगत ‘क्रांतिकारियों की गैलरी’ नामक संग्रहालय का भी उद्घाटन किया। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया। यह शैक्षणिक,
भारतीय राजव्यवस्था व शाषण
अंतरराज्यीय परिषद का पुनर्गठन
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से देश में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के लिए काम करने वाली अंतरराज्यीय परिषद (Inter-State Council) का पुनर्गठन किया। महत्त्वपूर्ण तथ्यः इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्ष के रूप में तथा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री व 6 केंद्रीय मंत्री सदस्य के रूप में शामिल हैं। अधिसूचना के अनुसार, 10 केंद्रीय मंत्री
भारतीय राजव्यवस्था व शाषण
बिम्सटेक का 25वां स्थापना दिवस
6 जून, 2022 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में ‘बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल’ (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) यानी बिम्सटेक का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया।बिम्सटेक के बारे में: बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) 7 दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का एक अंतरराष्ट्रीय
भारतीय राजव्यवस्था व शाषण
न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का क्षेत्रीय कार्यालय
हाल ही में ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक (New Development Bank) ने देश के बुनियादी ढांचे और सतत विकास की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु गुजरात स्थित इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (International Finance Tec-City) या गिफ्ट सिटी में भारत में अपना क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की घोषणा की।न्यू डेवलपमेंट बैंक के बारे में: यह ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और
भारतीय राजव्यवस्था व शाषण
एनएचएआई (NHAI) का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) ने महाराष्ट्र में अमरावती और अकोला जिलों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग NH53 पर एक ही लेन में लगभग 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी. बिटुमिनस कंक्रीट सड़क का निर्माण कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह परियोजना 3 जून, 2022 को शुरू हुई और 7 जून,
भारतीय राजव्यवस्था व शाषण
नाटो की बैठक
स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 28 से 30 जून, 2022 तक चले नाटो शिखर सम्मेलन में जापानी प्रधानमंत्री, फुमियो किशिदाने पहली बार भाग लिया। वे नाटो की बैठक में शामिल होने वाले जापान के पहले नेता होंगे।उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के बारे में: उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) सोवियत संघ के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा प्रदान करने
भारतीय राजव्यवस्था व शाषण
फ़ाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स
ग्लोबल मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर-फाइनेंसिंग को बढ़ावा देने के कारण फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (Financial Action Task Force-FATF) ने पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ (Grey List) में बरकरार रखा है। पाकिस्तान जून 2018 से फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में है। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के बारेः फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) 1989 में पेरिस में G7 शिखर सम्मेलन
भारतीय राजव्यवस्था व शाषण
डब्ल्यूटीओ का 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 2022
12 से 17 जून, 2022 तक विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC12) स्विट्जरलैंड के जिनेवा में WTO मुख्यालय में संपन्न हुआ।महत्वपूर्ण तथ्यः चार दिवसीय बैठक के दौरान, व्यापार संगठन के सदस्य देशों के बीच COVID-19 टीकों के लिए TRIPS (Trade-Related Aspects of Intellectual Property Rights) छूट, महामारी प्रतिक्रिया, मत्स्य सब्सिडी, कृषि, खाद्य सुरक्षा, जैसे मुद्दों पर चर्चा
भारतीय राजव्यवस्था व शाषण
शंघाई सहयोग संगठन
17 जून, 2022 को शंघाई सहयोग संगठन देशों (Shanghai Cooperation Organization) के सदस्य राज्यों की सीमा सेवाओं के प्रमुखों की 8वीं बैठक भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।शंघाई सहयोग संगठन के बारे में: शंघाई सहयोग संगठन (SCO), एक स्थायी अंतरराष्ट्रीय अंतर सरकारी संगठन है। यह एक यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है, जिसका लक्ष्य
आर्थिक परिदृश्य
विविध
न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि
8 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने वर्ष 2022-23 के विपणन मौसम के लिए सभी अधिदेशित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी। सरकार ने फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने एवं उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित कराने हेतु, 2022-23 के विपणन मौसम
विविध
रूस भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता
हाल ही में रूस सऊदी अरब को पीछे छोड़ते हुए भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया। भारत ने मई 2022 में लगभग 25 मिलियन बैरल रूसी तेल खरीदा था। महत्वपूर्ण तथ्यः वर्तमान में इराक भारत का तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। सऊदी अरब भारत का वर्तमान में तेल का तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया
विविध
व्यापार घाटे में वृद्धि
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी व्यापार आंकड़ों के अनुसार भारत का मई 2022 माह का व्यापार घाटा एक साल पहले के 6.53 अरब डॉलर से बढ़कर 24.29 अरब डॉलर हो गया। महत्वपूर्ण तथ्यः चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 44.69 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 21.82 अरब डॉलर
विविध
थोक मूल्य मुद्रास्फ़ीति में वृद्धि
हाल ही में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार थोक मूल्य मुद्रास्फीति मई, 2022 माह में बढ़कर 15.88% हो गई, जो अप्रैल में 15.08 प्रतिशत थी। महत्वपूर्ण तथ्यः मई 2022 में थोक मूल्य मुद्रास्फीति की उच्च दर मुख्य रूप से खनिज तेलों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खाद्य पदार्थों, मूल धातुओं, गैर-खाद्य वस्तुओं, रसायनों और रासायनिक उत्पादों व खाद्य उत्पादों आदि
विविध
आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण 2020-21
हाल ही में, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने वर्ष 2020-21 के लिए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (Periodic Labour Force Survey-PLFS) जारी किया। महत्वपूर्ण तथ्यः इस रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगारी की दर में 0.6% की कमी देखी गई और 2019-20 के 4.8% की तुलना में 2020-21 में बेरोजगारी की दर गिरकर 4.2% हो गई। पुरुषों में बेरोजगारी दर 2019-20 में 5.1% की
विविध
ग्रीन ओपन एक्सेस नियम 2022
6 जून, 2022 को केंद्र सरकार ने ग्रीन ओपन एक्सेस नियम 2022 को अधिसूचित किया, जो भारत के नवीकरणीय ऊर्जा कार्यक्रमों को गति प्रदान करेगा। इन नियमों को अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्रों सहित हरित ऊर्जा के उत्पादन, खरीद और खपत को बढ़ावा देने के लिए अधिसूचित किया गया है।मुख्य विशेषताएं: ये नियम हरित शक्ति हेतु खुली पहुंच के लिए एक
विविध
EASE 5.0 सुधार एजेंडा
8 जून, 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नई दिल्ली में EASE नेक्स्ट प्रोग्राम का EASE 5.0 ‘सामान्य सुधार एजेंडा’ लॉन्च किया गया। सामान्य सुधार एजेंडासार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए विकसित किया गया है। एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस (EASE), वित्त वर्ष 2019 से 2022 तक चार वार्षिक संस्करणों में विकसित हुआ है और इसने सार्वजनिक क्षेत्र के
विविध
डीएसडीपी उत्कृष्टता पुरस्कार
9 जून, 2022 को नई दिल्ली में, जिला कौशल विकास योजना (District Skill Development Planning) में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कारों का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के शीर्ष 30 जिलों को कौशल विकास में उनकी अनूठी सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। इस पुरस्कारों के वितरण का लक्ष्य जिला कौशल समितियों (DSCs) को प्रेरित करना और भारत
विविध
सिक्कों की एक विशेष श्रृंखला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून, 2022 को आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सिक्कों की एक विशेषश्रृंखला शुरू की है, जो नेत्रहीनों के अनुकूल भी हैं।महत्वपूर्ण तथ्यः 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के सिक्कों में आजादी के अमृत महोत्सव का डिजाइन होगा। इन सिक्कों का प्रयोग किया जा सकता है तथा ये प्रचलन का
विविध
एसएमबी साथी उत्सव पहल
8 जून, 2022 को, व्हाट्सएप इंडिया ने एसएमबी साथी (SMB Sathi) उत्सव नामक एक पहल की शुरुआत की है। इस पहल को छोटे व्यवसायों/व्यापारियों को समर्थन देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः SMB साथी उत्सव परियोजना जयपुर के जौहरी बाजार और बापू बाजार में शुरू की गई है। एसएमबी साथी उत्सव, एसएमबी साथी अभियान का दूसरा चरण
विविध
माई पैड माई राइट प्रोग्राम
1 जून, 2022 को नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने लेह में ‘माई पैड माई राइट प्रोग्राम’ (My Pad My Right programme) को लॉन्च किया है। महत्वपूर्ण तथ्यः इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की देश के आर्थिक विकास में सहभागिता बढ़ाने में म मिलेगी। इस परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के नेटवर्क के माध्यम से पुरस्कृत सैनिटरी
विविध
कृषि भूमि मूल्य सूचकांक
हाल ही में भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (IIMA) ने भारतीय कृषि-भूमि बाजार एसफार्म्सइंडिया (SFarmsIndia) के सहयोग से IIMA-SFarmsIndia कृषि भूमि मूल्य सूचकांक (Agri Land Price Index) लॉन्च करने की घोषणा की।महत्वपूर्ण तथ्यः यह सूचकांक भारत में अपनी तरह का पहला भूमि मूल्य सूचकांक होगा। इस सूचकांक को देश में कृषि भूमि की कीमतों पर गुणवत्ता-नियंत्रित डेटा रिकॉर्ड करने और प्रस्तुत
विविध
भारत गौरव ट्रेन
भारतीय रेलवे के दक्षिणी रेलवे जोन ने 14 जून, 2022 को ‘भारत गौरव’ योजना के तहत एक निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन तमिलनाडु के कोयम्बटूर और महाराष्ट्र के शिरडी के मध्य संचालित होगी। महत्वपूर्ण तथ्यः यह ट्रेन निजी क्षेत्र द्वारा संचालित भारत की पहली भारत गौरव ट्रेन है। यह यात्रियों को देश की
विविध
रेपो दर में 50 आधार अंक की वृद्धि
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की 6-8 जून 2022 को हुई बैठक में रेपो दर 50 आधार अंक बढ़ाकर 4.90% करने का निर्णय लिया गया। महत्वपूर्ण तथ्यः स्थायी जमा सुविधा दर (Standing Deposit Facility rate) 4.65% तथा सीमांत जमा सुविधा दर (Marginal Standing Facility rate) और बैंक दर 5.15% पर समायोजित की गई। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में देश
विविध
विदेशी मुद्रा भंडार
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पिछले 6 महीनों में देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में 16.58 टन सोने को शामिल करने के साथ ही देश की सोने की होल्डिंग लगभग 760.42 टन से अधिक हो गई है। विदेशी मुद्रा भंडार क्या है? विदेशी मुद्रा भंडार का तात्पर्य केंद्रीय बैंक या अन्य मौद्रिक प्राधिकरण द्वारा विदेशी मुद्राओं में आरक्षित संपत्ति
विविध
अमेरिका भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार
हाल ही में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अमेरिका, चीन को पछाड़कर भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार बन गया, जो भारत-अमेरिका के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों को दर्शाता है।महत्वपूर्ण तथ्यः वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021-22 में, अमेरिका और भारत के मध्य द्विपक्षीय व्यापार 2020-21 में 80.51 बिलियन डॉलर के मुकाबले 119.42 बिलियन डॉलर रहा। 2021-22 में संयुक्त अरब
विविध
महत्वपूर्ण सूचना बुनियादी ढांचा
हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (Ministry of Electronics and IT) ने आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India) के आईटी संसाधनों को ‘महत्वपूर्ण सूचना बुनियादी ढांचे’ (Critical Information Infrastructure) के रूप में घोषित किया है, जिसका अर्थ है कि उन्हें होने वाला कोई भी नुकसान राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव डाल सकता
विविध
विशेष आहरण अधिकार
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights) की मुद्रा बास्केट (currency basket) में चीन की मुद्रा युआन (रेन्मिन्बी) के भारांक को बढ़ा दिया है। विशेष आहरण अधिकार क्या है? एसडीआर, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा अपने सदस्य देशों के आधिकारिक मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए विकसित एक अंतरराष्ट्रीय आरक्षित संपत्ति है। एसडीआर का मूल्य
विविध
वन लाइनर सामयिकी
हाल ही में विश्व बैंक ने बढ़ती मुद्रास्फीति, आपूर्तिश्रृंखला में व्यवधान और भू-राजनीतिक तनाव में सुधार के रूप में चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 7.5% कर दिया। यह दूसरी बार है, जब विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) में भारत के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद
विविध
म्यूचुअल फ़ंड सलाहकार समिति
हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India-SEBI) ने अपनी म्यूचुअल फंड सलाहकार समिति में बदलाव किया है। सेबी के नवीनतम अपडेट के अनुसार, 25 सदस्यीय सलाहकार परिषद की अध्यक्षता भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पूर्व डिप्टी गवर्नर उषा थोराट करेंगी। इससे पूर्व समिति के पैनल में 24 लोग शामिल थे। समिति का उद्देश्य समिति का
विविध
इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटेड की मान्यता रद्द
हाल ही में बाजार नियामक निकाय, ‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड’ (सेबी) ने इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटेड (Indian Commodity Exchange Limited's) की मान्यता को रद्द कर दिया। सेबी द्वारा निवल संपत्ति और बुनियादी ढांचे के मानदंडों सहित कई आधारों पर गैर-अनुपालन घोषित करने के आदेश के बाद एक्सचेंज की मान्यता रद्द कर दी गई थी। सेबी के बारे में: भारतीय
विविध
फ़ैक्टर ऑफ़ ऑथेंटिकेशन
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कार्ड, प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (Prepaid Payment Instruments) और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface) पर ई-जनादेश हेतु प्रति लेनदेन के लिए अतिरिक्त फैक्टर ऑफ ऑथेंटिकेशन (Factor of Authentication) की सीमा को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया है। अब प्रति लेनदेन 15,000 रुपये के भुगतान के लिए अतिरिक्त प्रमाणीकरण की
विविध
ENJOI बचत खाता
19 जून, 2022 को इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) ने फादर्स डे पर बच्चों के बचत खाते ENJOI को लॉन्च किया।महत्वपूर्ण तथ्यः इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitsa Small Finance Bank) ने घोषणा की कि यह खाता छोटे बच्चों को वित्तीय दुनिया से परिचित कराएगा, जिससे उन्हें बचत की शुरुआती आदत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विविध
धन संचय
14 जून, 2022 को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने धन संचय नामक एक गैर-लिंक्ड, गैर-भाग लेने वाली व्यक्तिगत बचत जीवन बीमा योजना की शुरुआत की, जो सुरक्षा और बचत दोनों प्रदान करती है।महत्वपूर्ण तथ्यः इस योजना के तहत यदि पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की समय से पहले मृत्यु हो जाती है, तो यह योजना परिवार को
विविध
मिलथ को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
18 जून, 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मिलथ को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Millath Co-operative Bank Ltd) दावणगेरे (Davangere), कर्नाटक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।महत्वपूर्ण तथ्यः मिलथ को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित करने का मुख्य कारण पूंजी की कमी तथा कमाई की क्षमता का अभाव हो गया था। परिणामस्वरूप, यह आरबीआई के अनुसार बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की
विविध
वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया (V-CIP)
22 जून, 2022 को कर्नाटक बैंक ने ‘वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया ((V-CIP)) के माध्यम से ऑनलाइन बचत बैंक (online savings bank) खाता खोलने की सुविधा शुरू की है। बैंक की कॉर्पोरेट वेबसाइट में यह सुविधा संभावित ग्राहकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एक ऑनलाइन बचत बैंक खाता खोलने और अपनी सुविधा के स्थान पर एक वीडियो कॉल के माध्यम
विविध
हर टाइम ईएमआई ऑन टाइम
हाल ही में बजाज फिनसर्व लिमिटेड (Bajaj Finserv Limited) की ऋण देने वाली शाखा, बजाज फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Finance Limited) ने एक सुरक्षित वित्तीय भविष्य के लिए अच्छी वित्तीय आदतों के महत्व और लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक डिजिटल अभियान, हर टाइम ईएमआई ऑन टाइम (Har Time EMI On Time) लॉन्च किया है। इस डिजिटल अभियान
विविध
इंडिया रिसर्जेंस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी
हाल ही में अविनाश कुलकर्णी को इंडिया डेट रिजोल्यूशन कंपनी लिमिटेड (IDRCL) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इन्होने मनीष मखरिया का स्थान लिया है।इंडिया डेट रिजॉल्यूशन कंपनी लिमिटेड (IDRCL) यह एक निजी क्षेत्र की परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी है जिसका स्वामित्व निजी क्षेत्र के बैंकों के पास है। IDRCL की स्थापना सरकार ने 50 करोड़ रुपये की अधिकृत पूंजी के
विविध
आवास ऋण
हाल ही में सहकारी बैंकों के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक ने आवास ऋण की सीमा को पहले से बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।महत्वपूर्ण तथ्यः भारतीय रिजर्व बैंक ने शहरी सहकारी बैंकों (Urban Cooperative Banks) को ग्राहकों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए घर-घर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी
विविध
मासिक भत्तों के वितरण के लिए पे रोल ऑटोमेशन
28 जून, 2022 को रक्षा मंत्रालय के रक्षा लेखा महानियंत्रक (General of Defence Accounts) रजनीश कुमार द्वारा भारतीय तटरक्षक बल के लिए एक स्वचालित वेतन और भत्ता मॉड्यूल, मासिक भत्तों के वितरण के लिए पे रोल ऑटोमेशन (PADMA) का उद्घाटन किया गया। महत्वपूर्ण तथ्यः PADMA नवीनतम तकनीक का लाभ उठाने वाला एक स्वचालित मंच है, जो लगभग 15,000 भारतीय तटरक्षक कर्मियों
विविध
वन लाइनर सामयिकी
हाल ही में माइक्रोफाइनेंस ऋणों (microfinance loans) के बकाया पोर्टफोलियो के मामले में तमिलनाडु सबसे बड़ा राज्य बना है। इसने बिहार और पश्चिम बंगाल का स्थान लिया है। हाल ही में कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Kotak Mahindra General Insurance Company Limited) नेPhonePe Insurance Broking Services Pvt के साथ मिलकर मोटर बीमा प्रदान करने हेतु साझेदारी की है। हाल
अंतरराष्ट्रीय संबंध
विविध
उपराष्ट्रपति का तीन देशों का दौरा
भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 30 मई से 7 जून, 2022 के मध्य तीन देशों-गैबन सेनेगल और कतर की यात्रा पर रहे। उपराष्ट्रपति ने 30 मई-1 जून के मध्य गैबन की यात्रा की 1-3 जून तक सेनेगल की यात्रा की। और 4-7 जून के मध्य कतर की यात्रा पर रहे। सेनेगल यात्रा: भारत और सेनेगल के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान, युवा
विविध
भारत-कतर स्टार्ट-अप ब्रिज
5 जून, 2022 को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कतर की राजधानी दोहा में भारत-कतर बिजनेस फोरम में दोनों देशों के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को जोड़ने के लिए ‘भारत-कतर स्टार्ट-अप ब्रिज’ का शुभारंभ किया।भारत-कतर स्टार्ट-अप ब्रिज के बारे में: भारत-कतर स्टार्ट-अप ब्रिज एक संयुक्त पहल है, जिसे दो देशों के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को जोड़ने के साथ-साथ उनकी अर्थव्यवस्थाओं को पारस्परिक रूप
विविध
युवा सांसदों का 2 दिवसीय सम्मेलन
15 से 16 जून, 2022 तक जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के लिए मिस्र के शर्म अल शेख में युवा सांसदों का 2 दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया था।महत्वपूर्ण तथ्यः यह वैश्विक सम्मेलन संयुक्त रूप से अंतर-संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union) और मिस्र के प्रतिनिधि सभा द्वारा आयोजित किया गया था। युवा सांसदों का 8वां वैश्विक सम्मेलन विश्व भर के युवा
विविध
भारत-आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक
हाल ही में भारत ने भारत-आसियान वार्ता संबंधों के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने की। भारत, वर्ष 2022 को आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मना रहा है।महत्वपूर्ण तथ्यः इस बैठक के दौरान,
विविध
ऊर्जा और जलवायु पर प्रमुख अर्थव्यवस्था मंच
18 जून, 2022 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने अमरीकी राष्ट्रपति जोसफ बाइडेन की मेजबानी में ऊर्जा और जलवायु पर प्रमुख अर्थव्यवस्था मंच (Major Economy Forum on Energy and Climate) की वर्चुअल बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।महत्वपूर्ण तथ्यः प्रमुख अर्थव्यवस्था मंच की बैठक का उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती प्रदान करना और जलवायु
विविध
ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक
8 जून, 2022 को ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 12वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। इस बैठक में चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, रूस और भारत के कृषि मंत्रियों ने भाग लिया।महत्वपूर्ण तथ्यः भारत की तरफ से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने इस बैठक में भाग लिया। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ने भारत
विविध
मारिजुआना अपराधीकरण की श्रेणी से बाहर
हाल ही में दक्षिण पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड ने भांग (मारिजुआना) को अपराधीकरण की श्रेणी मुक्त कर दिया है। महत्वपूर्ण तथ्यः थाईलैंड देश मारिजुआना को अपराधीकरण की श्रेणी से मुक्त करने वाला एशिया का पहला देश बन गया है। थाईलैंड ने अपने यहाँ कृषि और पर्यटन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मारिजुआना को अपराध से मुक्त कर दिया है। इसके
विविध
फ्रांस में UPI भुगतान और RuPay कार्ड लांच
हाल ही में फ्रांस ने भारत से UPI भुगतान और RuPay कार्ड स्वीकार करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया है। महत्वपूर्ण तथ्यः इस समझौते के बाद यूपीआई और रुपे कार्ड सेवाएं जल्द ही फ्रांस में भी उपलब्ध होंगी, जिससे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface) और रूपे कार्ड को अधिक बढ़ावा मिलेगा। भारत के राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation) की
विविध
8 दिवसीय आम उत्सव
हाल ही में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बहरीन में 8 दिवसीय आम उत्सव का आयोजन किया। महत्वपूर्ण तथ्यः पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के बिभिन्न आमों की 34 प्रजातियों को बहरीन के अल जजीरा समूह सुपरमार्केट के आठ अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शित किया गया। यह
विविध
भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी
हाल ही में भारत और वियतनाम के रक्षा मंत्री द्वारा ‘2030 की ओर भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी पर संयुक्त विजन स्टेटमेंट’ (Joint Vision Statement on India-Vietnam Defence Partnership towards 2030) पर हस्ताक्षर किए।महत्वपूर्ण तथ्यः यह पारस्परिक रूप से लाभकारी लॉजिस्टिक समर्थन के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वियतनाम द्वारा किसी भी देश के साथ
विविध
विश्व कार्य शिखर सम्मेलन
10 जून 2022 को केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने जिनेवा में ‘विश्व कार्य शिखर सम्मेलन’ के तहत ILO द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय पैनल चर्चा में भाग लिया।महत्वपूर्ण तथ्यः इस चर्चा का विषय ‘कई वैश्विक संकटों से निपटनाः मानव-केंद्रित पुनर्प्राप्ति और लचीलापन को बढ़ावा देना’ (Tackling Multiple Global Crises: Promoting Human-Centered Recovery and Resilience) था। चर्चा मुख्य
विविध
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
हाल ही में इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक, स्विटजरलैंड देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के लिए चुने गए है। महत्वपूर्ण तथ्यः इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विटजरलैंड को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए 2023-2024 के कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है। ये देश 1 जनवरी, 2023 से भारत, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको और नॉर्वे की जगह लेंगे। संयुक्त
विविध
भारत और यूरोपीय संघ सुरक्षा एवं रक्षा परामर्श
10 जून, 2022 को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ (European Union) के साथ भारत ने पहली बार सुरक्षा और रक्षा परामर्श आयोजित किया। यह परामर्श जुलाई 2020 में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार हुई है।महत्वपूर्ण तथ्यः इस परामर्श में दोनों पक्षों ने अपने रक्षा संबंधों और यूरोप, भारत के पड़ोस एवं हिंद-प्रशांत क्षेत्र
विविध
सूडान के दारफ़ुर क्षेत्र में कबायली संघर्ष
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सूडान के युद्धग्रस्त क्षेत्र दारफुर (Darfur) में हुए कबायली संघर्ष में एक सप्ताह में लगभग 100 लोग मारे गए है। महत्वपूर्ण तथ्यः पश्चिम दारफुर प्रांत के कुलबस शहर में अरब और अफ्रीकी कुलों के बीच भूमि विवाद के कारण संघर्ष शुरू हुआ। दारफुर संघर्ष 2003 में शुरू हुआ, जब अफ्रीकी मूल के लोगों ने अरब-प्रभुत्व
विविध
भारत-जापान संबंधः सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग
हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (land locked) के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों पक्ष रक्षा विनिर्माण (Defence Manufacturing) सहित द्विपक्षीय सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग (Bilateral Security and Defence Cooperation) को बढ़ावा देने हेतु सहमत हुए। बैठक में कहा गया कि अगले 5 वर्षों में जापान से भारत में सार्वजनिक
विविध
भारत-कनाडा संयुक्त विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग समिति
मई 2022 में कनाडा के ओटावा में 7वीं भारत-कनाडा संयुक्त विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग समिति (Joint Science and Technology Cooperation Committee-JSTCC) की बैठक का आयोजन किया गया।भारत और कनाडा के बीच वर्ष 2005 में किए गए समझौते के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्राकृतिक विज्ञान और इंजीनियरिंग रिसर्च काउंसिल ऑफ कनाडा (Natural Sciences and Engineering Research Council of Canada-NSERC)
विविध
14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जून 2022 को चीन द्वारा आयोजित दो दिवसीय 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। महत्वपूर्ण तथ्यः इस शिखर सम्मेलन को ‘उच्च गुणवत्ता वाली ब्रिक्स साझेदारी को बढ़ावा देना, वैश्विक विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत’ (Foster High-quality BRICS Partnership, Usher in a New Era for Global Development) की थीम के तहत आभासी प्रारूप
विविध
26वीं राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक
22 जून, 2022 को विदेश मंत्री डॉ- एस- जयशंकर 26वीं राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (Commonwealth Heads of Government Meeting) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए रवांडा के चार दिवसीय दौरे पर गए। महत्वपूर्ण तथ्यः 26वीं राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक 20-25 जून 2022 तक किगाली, रवांडा में आयोजित की गई। इस शिखर सम्मेलन की थीम ‘डिलीवरिंग ए कॉमन फ्यूचरः कनेक्टिंग, इनोवेटिंग,
विविध
G7 का 48वां शिखर सम्मेलन
26 जून, 2022 को जर्मनी के बवेरियन आल्प्स में तीन दिवसीय G7 नेताओं की 48वां शिखर सम्मेलन बैठक आयोजित किया गया। महत्वपूर्ण तथ्यः 48वां G7 शिखर सम्मेलन 2022 जर्मनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। जर्मनी ने 2022 के शिखर सम्मेलन में भागीदार देशों के रूप में अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत को आमंत्रित किया है। 2019 के
विविध
पार्टनर्स इन ब्लू पैसिफि़क पहल
हाल ही में प्रशांत क्षेत्र में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों जैसे, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और यूनाइटेड किंगडम ने प्रशांत क्षेत्र के छोटे द्वीप राष्ट्रों के साथ प्रभावी और कुशल सहयोग के लिए ‘पार्टनर्स इन द ब्लू पैसिफिक’ (Partners in the Blue Pacific) नामक एक नई पहल की शुरुआत की। पार्टनर्स इन ब्लू पैसिफिक पहल क्या
विविध
वन लाइनर सामयिकी
हाल ही में यूरोपीय संसद के सदस्यों ने वर्ष 2035 तक नई पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया है। इस कदम का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से विकास के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई को तेज करना है। 27 जून को, केन्या और पुर्तगाल सह-मेजबानी के साथ, पांच दिवसीय संयुक्त
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
विविध
अग्नि-4 मिसाइल का सफ़ल परीक्षण
6 जून, 2022 को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल अभ्यास परीक्षण किया गया। अग्नि- IV के बारे में: अग्नि-IV मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली दो चरणों वाली यह एक इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 4000 किमी. है। इस मिसाइल की लम्बाई 20 मीटर
विविध
पृथ्वी-II मिसाइल का परीक्षण
हाल ही में, भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित परमाणु-सक्षम पृथ्वी-II मिसाइल का ओडिशा तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण एक मोबाइल लांचर से किया गया।पृथ्वी-II मिसाइल के बारे में: यह स्वदेशी रूप से विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु-सक्षम मिसाइल है। यह 500-1,000 किलोग्राम आयुध
विविध
डायरेक्ट-टू-मोबाइल प्रौद्योगिकी
दूरसंचार विभाग और प्रसार भारती एक ऐसी तकनीक की व्यवहार्यता की खोज कर रहे हैं जो एक सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन (Active internet connection) की आवश्यकता के बिना वीडियो और मल्टीमीडिया सामग्री के अन्य रूपों को सीधे मोबाइल फोन पर प्रसारित करने की अनुमति देती है। डायरेक्ट-टू-मोबाइल प्रसारण क्या है? यह प्रौद्योगिकी ब्रॉडबैंड और प्रसारण के अभिसरण पर आधारित है, जिसके उपयोग से
विविध
पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप
हाल ही में देश का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्कोप (Liquid Mirror Telescope) उत्तराखंड के देवस्थल पहाड़ी के ऊपर स्थापित किया गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः हिमालय में 2,450 मीटर की ऊंचाई से लिक्विड मिरर टेलीस्कोप का उपयोग करके अब सुपरनोवा, गुरुत्वाकर्षण लेंस, अंतरिक्ष मलबे और क्षुद्रग्रहों जैसी क्षणिक या परिवर्तनशील वस्तुओं की पहचान करने में मदद मिलेगी। इसकी मदद से कई आकाशगंगाओं
विविध
पशुओं के लिए कोविड-19 टीकाः एंकोवैक्स
9 जून, 2022 को कृषि मंत्रालय ने पशुओं के लिए भारत के पहले कोविड-19 टीका एंकोवैक्स (Ancovax) का अनावरण किया। महत्वपूर्ण तथ्यः यह भारत में विकसित पशुओं के लिए पहला कोविड-19 वैक्सीन है। इस कोविड-19 टीके को हिसार स्थित ‘नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विन्स’ द्वारा विकसित किया गया है। यह वैक्सीन, 'SARS-CoV-2' के डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट से जानवरों की रक्षा कर
विविध
चंद्रमा का एक नया व्यापक भूवैज्ञानिक मानचित्र
हाल ही में चीन द्वारा चंद्रमा का एक नया व्यापक भूवैज्ञानिक मानचित्र जारी किया गया। यह चंद्रमा का अब तक का सबसे विस्तृत नक्शा/मानचित्र है। महत्वपूर्ण तथ्यः भूवैज्ञानिक मानचित्र के कारण चंद्रमा पर वैज्ञानिक अनुसंधान, अन्वेषण और लैंडिंग साइट चयन में महत्वपूर्ण योगदान देने की संभावना है। चीनी वैज्ञानिकों ने चांग-ई प्रोजेक्ट नामक चीनी चंद्र अन्वेषण परियोजना के आंकड़ों के आधार पर
विविध
शैक्षिक मेटावर्स पॉलीवर्सिटी
सूचना डेटा सिस्टम (Information Data Systems) जो एक बहुराष्ट्रीय निगम है, ने 6 जून 2022 को एक शैक्षिक मेटावर्स पॉलीवर्सिटी (Polyversity) लॉन्च किया।महत्वपूर्ण तथ्यः पॉलीवर्सिटी 100 से अधिक अकादमिक भागीदारों के साथ भारत का सबसे बड़ा शैक्षिक मेटावर्स है। सूचना डेटा सिस्टम ने 6 जून 2022 को ही एक भारत ब्लॉकचेन नेटवर्क (Academic Blockchain Consortium) भी लॉन्च किया। यह भारत
विविध
एनविजन ऑर्बिटर
हाल ही में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency) ने घोषणा की है कि एनविजन (EnVision) ऑर्बिटर 2030 के दशक में किसी भी समय शुक्र का दौरा करेगा। एनविजन क्या है? एनविजन एक यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसीके नेतृत्व वाला मिशन है, जिसमें छ।ै। का भी योगदान है। इसे एरियन 6 रॉकेट (।तपंदम 6 तवबामज) द्वारा लॉन्च किया जाएगा। इसका उद्देश्य शुक्र ग्रह के
विविध
विश्व स्वास्थ्य सभा का 75वां सत्र
22 से 28 मई, 2022 के मध्य स्विट्जरलैंड के जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly) का 75वां सत्र आयोजित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भारत के केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने वहनीय वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा (Resilient Global Health Security) के निर्माण में भारत की प्रतिबद्धता को उजागर किया। विश्व स्वास्थ्य सभा, 2022
विविध
संचार उपग्रह GSAT-24
23 जून, 2022 को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ‘एरियनस्पेस’ (European space agency Arianespace) द्वारा भारत और मलेशिया के दो संचार उपग्रहों को भूस्थिर कक्षा में लॉन्च किया गया। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कौरू (Kourou), फ्रेंच गुयाना से एरियन-5 रॉकेट (Ariane-5 rocket) अंतरिक्ष यान से भारत और मलेशिया के दो उपग्रहों को लॉन्च किया, जिनका वजन 10,863 किलोग्राम है। भारत के संचार
विविध
होमोएसईपी रोबोट (HomoSEP Robot)
हाल ही में IIT मद्रास ने एक ऐसा रोबोट विकसित किया है जो मनुष्यों की आवश्यकता के बिना सेप्टिक टैंक (Septic tanks) को साफ कर सकता है।महत्वपूर्ण तथ्यः इस रोबोट को तमिलनाडु में ‘होमोएसईपी’ (HomoSEP) नाम के तहत दस इकाइयों को वितरित किए जाने की उम्मीद है।आईआईटी मद्रास के अनुसार भविष्य में हाथ से मैला ढोने की प्रथा को खत्म
विविध
पवन-सौर हाइब्रिड विद्युत सुविधा
28 मई, 2022 को अडानी ग्रीन की सहायक कंपनी अडानी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड (Jaisalmer One Limited) ने जैसलमेर में 390 मेगावाट की पवन-सौर हाइब्रिड (wind-solar hybrid) विद्युत सुविधा शुरू की है।महत्वपूर्ण तथ्यः यह वन-सौर हाइब्रिड संयंत्र भारत की पहली हाइब्रिड पवन-सौर ऊर्जा उत्पादन सुविधा होगी। हाइब्रिड पावर प्लांट सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन को एक साथ जोड़ता है
विविध
इंडियन नेशनल सेंटर फ़ॉर स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन
10 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल औरअहमदाबाद में इंडियन नेशनल सेंटर फॉर स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन (IN-SPACe) के मुख्यालय का उद्घाटन किया।इस कार्यक्रम में IN-SPACe और अंतरिक्ष-आधारित अनुप्रयोगों और सेवाओं के क्षेत्र में काम करने वाली निजी क्षेत्र की कंपनियों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया गया।महत्वपूर्ण तथ्यः IN-SPACe एक सरकारी उपक्रम है, जिसे जून
विविध
परम अनंत
मई 2022 में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) और आईआईटी गांधीनगर ने भारत के नवीनतम सुपर कंप्यूटर का अनावरण किया, जिसे ‘परम अनंत’ (PARAM ANANTA) नाम दिया गया है।परम अनंत के बारे में: यह केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के चरण दो के अनुरूप है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
विविध
मिशन डिजिटल इंडिया ‘भाषिनी’
24 मई, 2022 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeiTY) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मिशन डिजिटल इंडिया ‘भाषिनी’ (BHASHINI) पर एक विचार-मंथन सत्र आयोजित किया गया।महत्वपूर्ण तथ्यः एमएसएमई (MSMEs), स्टार्टअप्स और व्यक्तिगत इनोवेटर्स के पास Bhsahini प्लेटफॉर्म के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (Natural Language Processing) संसाधनों तक पहुंच होगी। इस मिशन का लक्ष्य भारतीय
विविध
सूर्य नूतन
22 जून, 2022 को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने ‘सूर्य नूतन’ (Surya Nutan) नामक अपने पेटेंट स्वदेशी सोलर कुक टॉप का अनावरण किया।सूर्य नूतन के बारे में: सूर्य नूतन को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के फरीदाबाद अनुसंधान एवं विकास केंद्र द्वारा विकसित किया गया है।सोलर कुक टॉप एक स्थिर, रिचार्जेबल और किचन से जुड़ा इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम है। चार्ज करते
विविध
पॉवासन वायरस
हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका में टिक-जनित पॉवासन वायरस (Tick-borne Powassan virus) के संक्रमण के कारण एक महिला की मृत्यु हो गई।पॉवासन वायरस के बारे में: पॉवासन वायरस एक फ्लेविवायरस (Flavivirus) है, जो ‘टिक’ नामक कीट द्वारा फैलता है। यह वायरस उत्तरी अमेरिका और रूस के सुदूर पूर्व में पाया जाता है। पूरे यूरेशिया में गर्म जलवायु में पाया
विविध
कृत्रिम पेप्टाइड्स या मिनी-प्रोटीन
हाल ही में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बंगलुरू के शोधकर्ताओं ने कृत्रिम पेप्टाइड्स या मिनी-प्रोटीन (Artificial peptides or mini-proteins) का एक नया वर्ग विकसित किया है, जो SARS-CoV-2 जैसे वायरस को निष्क्रिय कर सकता है।महत्वपूर्ण तथ्यः मिनीप्रोटीन न केवल हमारी कोशिकाओं में वायरस के प्रवेश को रोक सकते हैं, बल्कि वायरस के कणों को भी आपस में जोड़ सकते हैं,
विविध
चीन का सौर ऊर्जा संयंत्र
हाल ही में, चीन ने 2028 में अक्षय उर्जा प्राप्त करने के लिए अंतरिक्ष में एक सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू करने की योजना का प्रस्ताव रखा है।महत्वपूर्ण तथ्यः चीन ने 2030 तक अंतरिक्ष में 1 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई थी। हालांकि, अपडेटेड प्लान के अनुसार चीन 2028 में एक उपग्रह लॉन्च करेगा। यह
विविध
लिक्विड नैनो यूरिया
28 मई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के कलोल में विश्व का पहला लिक्विड नैनो यूरिया संयंत्र (Liquid Nano Urea) का उद्घाटन किया। यह भारत में निर्मित स्वदेशी यूरिया है, जिसे सबसे पहले भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (Farmers Fertilizer Cooperative Limited) द्वारा दुनिया भर के किसानों के लिए पेश किया गया है। लिक्विड नैनो यूरिया यह एक नैनोकण के रूप
विविध
DAVINCI मिशन
हाल ही में नासा ने कहा है कि वो शुक्र ग्रह के लिए DAVINCI मिशन नामक एक मिशन शुरू करने के लिए तैयार है। DAVINCI का अर्थ'Deep Atmosphere Venus Investigation of Noble gases, Chemistry and Imaging Mission' है।महत्वपूर्ण तथ्यः यह मिशन 2029 में शुक्र ग्रह के लिए उड़ान भरेगा और यह जून 2031 तक शुक्र ग्रह की सतह पर पहुंचेगा।
विविध
वे फ़ाइंडिंग एप्लीकेशन
14 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने पैलेस डेस नेशन्स, जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में उपयोग किए जाने वाले ‘वे फाइंडिंग एप्लीकेशन’ (Way Finding Application') के संबंध में भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।महत्वपूर्ण तथ्यः ‘वे फाइंडिंग एप्लीकेशन’ के विकास की
विविध
परमाणु ईंधन टीवीएस-2एम
रूस के रोसाटॉम स्टेट कॉरपोरेशन (Rosatom State Corporation of Russia) ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Kudankulam Nuclear Power Plant) की 1 और 2 इकाइयों के लिए भारत को मौजूदा परमाणु ईंधन की तुलना में अधिक विश्वसनीय और लागत प्रभावी परमाणु ईंधन टीवीएस-2 एम के पहले बैच की आपूर्ति की है। महत्वपूर्ण तथ्यः TVS-2M नामक नव प्रस्तावित ईंधन असेंबली (Fuel Assembly) में
विविध
रामसे हंट सिंड्रोम
हाल ही में पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने खुलासा किया कि ‘रामसे हंट सिंड्रोम’ (Ramsay Hunt syndrome)नामक एक वायरल बीमारी ने उनके चेहरे के एक हिस्से को अस्थायी रूप से निर्बल (paralysed) बना दिया है।रामसे हंट सिंड्रोम के बारे में: रामसे हंट सिंड्रोम एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल विकार (Neurological disorder) है, जो आमतौर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों
विविध
पी.एस.एल.वी.-सी53/डी.एस.-ई.ओ. मिशन
30 जून, 2022 को पी.एस.एल.वी.-सी53/डी.एस.-ई.ओ. (PSLV-C53/DS-EO) मिशन श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रमोचित किया गया। महत्त्वपूर्ण तथ्यः पी.एस.एल.वी.-सी53, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (New Space India Limited-NSIL) का दूसरा पूर्णतः वाणिज्यिक मिशन है। यह पी.एस.एल.वी. का 55वां मिशन है तथा पी.एस.एल.वी. के पीएसएलवी-कोर इकलौता संस्करण (PSLV-Core Alone variant) का 15वां प्रक्षेपण है। 44.4 मीटर ऊंचे और चार चरणीय पी.एस.एल.वी.-सी53 प्रक्षेपण यान का
विविध
वन लाइनर समसामयिकी
हाल ही में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पवन ऊर्जा के उपयोग की संभावना का पता लगाने के लिए एक वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन और सोलर पीवी हाइब्रिड (Vertical Axis Wind Turbine - Solar PV hybrid ) (सोलर मिल) लॉन्च किया गया है। ऐसा करने वाला यह भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है। 21
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
विविध
लीडर्स इन क्लाइमेट चेंज मैनेजमेंट प्रोग्राम
5 जून, 2022 को मनाये गए विश्व पर्यावरण दिवस के संयोजन में राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (National Institute of Urban Affairs) तथा विश्व संसाधन संस्थान भारत (World Resources Institute India) ने संयुक्त रूप से एक अभ्यास आधारित लर्निंग प्रोग्राम ‘लीडर्स इन क्लाइमेट चेंज मैनेजमेंट प्रोग्राम’ (Leaders in Climate Change Management Program) की घोषणा की।महत्वपूर्ण तथ्यः इस कार्यक्रम का लक्ष्य भारत
विविध
स्वच्छ और हरित अभियान
5 जून 2022 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने ‘स्वच्छ और हरित’ (Clean and Green) अभियान शुरू किया है।महत्वपूर्ण तथ्यः इस अभियान के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकाय देश को सिंगल यूज प्लास्टिक (single use plsatic) से मुक्त बनाने और पर्यावरण की रक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इसके तहत उत्पन्न प्लास्टिक कचरे
विविध
हाथी बचाव केंद्र
हाल ही में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बिहार के वन विभाग द्वारा हाथी बचाव केंद्र (Elephant rescue centre) की स्थापना की गई है। हालाँकि इस सुविधा को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलना बाकी है। हाथी बचाव केंद्र का उपयोग आवारा, परित्यक्त और घायल हाथियों के पुनर्वास के लिए किया जाएगा।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बारे
विविध
स्टॉकहोम+50 सम्मेलन-2022
2-3 जून, 2022 को स्टॉकहोम+50 (Stockholm+50) का आयोजन स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम किया गया है। यह मानव पर्यावरण पर 1972 के संयुक्त राष्ट्र (UN) सम्मेलन (स्टॉकहोम सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है) के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस अंतरराष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक का
विविध
‘यूबलफ़ेरिस पिक्टस’ प्रजाति की खोज
हाल ही में शोधकर्ताओं द्वारा तेंदुए जैसी दिखने वाली एक नई रंगीन प्रजाति ‘यूबलफेरिस पिक्टस’ (Eublepharis pictus) की पहचान की गई है।महत्वपूर्ण तथ्यः इस प्रजाति को ‘पेंटेड लेपर्ड गेको’ (Painted Leopard Gecko) के नाम से भी जाना जाता है। यूबलफेरिस स्थलीय गेकोस की एक प्रजाति है, जो पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी एशिया की मूल निवासी है। यह प्रजाति झाड़ी और घास
विविध
मनी स्पाइडर की खोज
हाल ही में देश में पहली बार मनी स्पाइडर (Money spiders) वायनाड वन्यजीव अभयारण्य के मुथंगा रेंज से खोजी गई है। इसे प्रोसोपोनॉइड्स बाइफ्लेक्टोजिनस (Prosoponoides biflectogynus) नाम दिया गया है। इसके आलावा क्राइस्ट कॉलेज (केरल) के शोधकर्ताओं ने मानन्तवाडि रेंज (Mananthavady range) से कूदने वाली मकड़ियों के समूह से संबंधित एंट-मिमिकिंग मकड़ियों (ant-mimicking spiders) की भी खोज की है। वायनाड
विविध
नर बाघ ‘कुंभा’ का निधन
हाल ही में राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) में एक नर बाघ ‘कुंभा’ की मौत हो गई है। कुंभा बाघ की उम्र 16 साल थी, जो ‘टी 34’ के नाम से प्रसिद्ध था।रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यानः यह राजस्थान का एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह उत्तर में बनास नदी और दक्षिण में चंबल नदी से घिरा हुआ है। यह
विविध
इको सेंसिटिव जोन पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक संरक्षित वन, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीवअभयारण्य में उनकी सीमांकित सीमाओं से न्यूनतम 1 किमी. का क्षेत्र अनिवार्य इको सेंसिटिव जोन (Eco-sensitive zone) होना चाहिये।इको सेंसिटिव जोन के बारे में: इको सेंसिटिव जोन ऐसे क्षेत्र होते हैं, जिन्हें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा संरक्षित क्षेत्रों, राष्ट्रीय उद्यान
विविध
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध
हाल ही में पर्यावरण मंत्रालय के तहत एक सरकारी निकाय केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (central pollution control board) ने 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का नोटिस जारी किया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 2021 में गजट अधिसूचना जारी की गई और प्रतिबंध की घोषणा की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में:
विविध
खुव्सगुल झील
16 जून, 2022 को मंगोलिया के ‘खुव्सगुल’ (Khuvsgul) झील राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को द्वारा बायोस्फीयर रिजर्व के विश्व नेटवर्क में जोड़ा गया है। यह फैसला फ्रांस के पेरिस में हों रहे ‘इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटिंग काउंसिल ऑफ मैन एंड बायोस्फीयर प्रोग्राम’ (International Co-ordinating council of Man and Biosphere Programme) के 34वें सत्र के दौरान लिया गया। खुव्सगुल झील के बारे में: खुव्सगुल झील
विविध
औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन समिट 2022
16 जून, 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने ‘औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन समिट (Industrial Decarbonization Summit) 2022’- 2070 तक कार्बन तटस्थता के लिए रोड मैप का का उद्घाटन किया। महत्वपूर्ण तथ्यः इस समिट के दौरान, नितिन गडकरी ने पर्यावरण, पारिस्थितिकी और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। विद्युत की कमी को दूर करने के लिए ‘औद्योगिक
विविध
पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य
5 जून 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वक्तव्य में बताया कि भारत ने समय सीमा से 5 महीने पहले पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। महत्वपूर्ण तथ्यः भारत सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने, ईंधन पर आयात निर्भरता को कम करने, विदेशी मुद्रा में कमी करने, पर्यावरण संबंधी मुद्दों से निपटने, और
विविध
2020 के बाद के लिए वैश्विक जैव विविधता ढांचा
हाल ही में पर्यावरण वैज्ञानिकों, पारिस्थितिकीविदों और नीति विशेषज्ञों के एक समूह ने माना है कि 2020 के बाद के वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क का मसौदा उन रासायनिक प्रदूषकों की समग्रता का हिसाब देने में विफल रहा है जो वैश्विक स्तर पर पारिस्थितिक तंत्र को खतरे में डालते हैं।2020 के बाद वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क कर बारे में: 2020 के
विविध
चमगादड़ की एक नई प्रजाति
हाल ही में वैज्ञानिकों ने नोंगिखलेम वन्यजीवअभयारण्य (Nongkhyllem Wildlife Sanctuary) के पास बांस में रहने वाले चमगादड़ की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। महत्वपूर्ण तथ्यः इस नई चमगादड़ की प्रजाति का नाम ग्लिस्क्रोपस मेघलायनस (Glischropus meghalayanus) रखा गया है। यह आकार में छोटा होता है और इसमें गहरे भूरे रंग के साथ पीला पेट होता है। बाँस में रहने वाले
विविध
नवीकरणीय ऊर्जा हेतु संयुक्त राष्ट्र की पांच सूत्री योजना
18 मई 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UN Secretary General) एंटोनियो गुटेरस ने नवीकरणीय ऊर्जा के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पांच-सूत्रीय योजना आरंभ की। इसका उद्देश्य, जलवायु परिवर्तन पर विश्व का ध्यान आकर्षित करना है। संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization) ने एक अध्ययन के माध्यम से उजागर किया है कि पर्यावरण
विविध
विश्व की पहली फि़शिंग कैट जनगणना
हाल ही में चिल्का झील में विश्व की पहली फिशिंग कैट जनगणना हुई है। यह जनगणना चिल्का डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा द फिशिंग कैट प्रोजेक्ट (The Fishing Cat Project) के सहयोग से की गई है। महत्वपूर्ण तथ्यः मछली पकड़ने वाली बिल्ली एक घरेलू बिल्ली के आकार से दोगुनी होती है। इसके पूरे शरीर पर काले धब्बे और धारियों के निशान होते हैं। मछली
विविध
वन लाइनर सामयिकी
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में दुनिया की सबसे बड़ी वनस्पति को खोजा गया है। यह वनस्पति ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट दूर उथले पानी में खोजी गई है। इसकी लंबाई 180 किमी है और यह 20,000 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। 16 जून, 2022 को भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय यानी भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) ने
लघु संचिका
चर्चित व्यक्ति
श्रेयस जी. होसुर
हाल ही में दक्षिण पश्चिम रेलवे के उप वित्तीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी (Deputy financial advisor and chief accounts officer) श्रेयस होसुर ने कठिन आयरनमैन ट्रायथलॉन (Ironman' Triathlon) को पूरा करने वाले पहले रेलवे अधिकारी अधिकारी बन गए है।महत्वपूर्ण तथ्यः श्रेयस जी. होसुर भारतीय रेलवे के पहले अधिकारी बने, जिन्होंने विश्व की कठिन एकल-दिवसीय खेल आयोजन माने जाने वाले
चर्चित व्यक्ति
दिमित्री मुराटोव
20 जून, 2022 को रूसी पत्रकार दिमित्री मुराटोव (Dmitry Muratov) ने यूक्रेन के बच्चों की म के लिए अपना नोबेल शांति पुरस्कार बेचा।महत्वपूर्ण तथ्यः 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के सह-विजेता दिमित्री मुराटोव ने अपना नोबेल पुरस्कार रिकॉर्ड 103.5 मिलियन डॉलर में बेचा है। उन्होंने फिलीपींस की मारिया रेसा (Maria Ressa) के साथ 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार जीता था।
चर्चित व्यक्ति
एस एल थाओसेन
31 मई 2022 को 1988 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस एल थाओसेन (SL Thosen) को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया
महत्वपूर्ण नियुक्तियां
रुचिरा कंबोज
21जून, 2022 को वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज को न्यूयॉर्क, संयुक्त राष्ट्र में भारत की अगली राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में भूटान में भारत के दूत के रूप में कार्यरत हैं।महत्वपूर्ण तथ्यः रुचिरा कंबोज वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत भारतीय राजदूत टी. एस. तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी।1987 में भारतीय विदेश सेवा
महत्वपूर्ण नियुक्तियां
आरती प्रभाकर
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आरती प्रभाकर को व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी (White House office of Science and Technology Policy) के प्रमुख के रूप में नामित किया गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः आरती प्रभाकर एरिक लैंडर (Eric Lander) की जगह लेंगी। जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपने कर्मचारियों को धमकाने और शत्रुतापूर्ण कार्य वातावरण बनाने
महत्वपूर्ण नियुक्तियां
रामकृष्ण मुक्काविल्ली
हाल ही में रामकृष्ण मुक्काविल्ली संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट (UNGC) द्वारा जल प्रबंधन के लिए ग्लोबल एसडीजी पायनियर (Global SDG Pioneer) के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने।महत्वपूर्ण तथ्यः रामकृष्ण मुक्काविल्ली को इससे पूर्व इस साल की शुरुआत में यूएन ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया (UN Global Compact Network India) द्वारा भारत के एसडीजी पायनियर के रूप में
महत्वपूर्ण नियुक्तियां
न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई
17 जून, 2022 को सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को न्यायमूर्ति चंद्रमौली कुमार प्रसाद के स्थान पर भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) के अगले प्रमुख के रूप में चुना गया है। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई के बारे में: न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई भारत के परिसीमन आयोग की अध्यक्ष और सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश थी। उन्होंने
महत्वपूर्ण नियुक्तियां
प्रमोद के मित्तल
14 जून, 2022 को उद्योग निकाय सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Cellular Operators Association of India) ने रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष प्रमोद के मित्तल को 2022-23 के लिए एसोसिएशन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। महत्वपूर्ण तथ्यः प्रमोद के मित्तल पहले सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष थे। प्रमोद के मित्तल सीओएआई के अध्यक्ष के रूप में अजय पुरी की
महत्वपूर्ण नियुक्तियां
गुस्तावो पेट्रो
19 जून, 2022 को हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में 50.5% वोट हासिल करने वाले गुस्तावो पेट्रो (Gustavo Petro) को कोलम्बिया के पहले वामपंथी राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया है।महत्त्वपूर्ण तथ्यः गुस्तावो पेट्रो ने रोडोल्फो हर्नांडेज (Rodolfo Hernandez) को हराकर कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। फ्रांसिया मार्केज (Francia Marquez) कोलंबिया की पहली अश्वेत
महत्वपूर्ण नियुक्तियां
परमेश्वरन अय्यर
24 जून, 2022 को पूर्व पेयजल एवं जल स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर (Parameswaren Iyer) को 2 वर्ष के लिए नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। परमेश्वरन अय्यर नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत का स्थान लेंगे। नीति आयोग के बारे में: नीति आयोग की स्थापना योजना आयोग के स्थान पर 1 जनवरी 2015 में
महत्वपूर्ण नियुक्तियां
डॉ. डी जे पांडियन
हाल ही में ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक (New Development Bank) ने पूर्व नौकरशाह डॉ डी जे पांडियन (Dr D J Pandian) को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (Dr D J Pandian) में अपने भारत क्षेत्रीय कार्यालय के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है। डॉ. डी जे पांडियन ने पहले बीजिंग स्थित एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (Asia Infrastructure Investment
महत्वपूर्ण नियुक्तियां
लिसा स्टालेकर
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लिसा स्टालेकर (Lisa Sthalekar) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन (International Cricketers' Association) की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।महत्वपूर्ण तथ्यः इन्होने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर विक्रम सोलंकी की जगह ली है।लिसा स्टालेकर ने 187 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2010 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई
चर्चित व्यक्ति
स्वतंत्रता सेनानी अंजलाई पोन्नुसामी
1 जून, 2022 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडियन नेशनल आर्मी की वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी अंजलाई पोन्नुसामी के निधन पर शोक व्यक्त किया।महत्वपूर्ण तथ्यः 21 वर्ष की आयु में, अंजलाई पोन्नुसामी रानी झांसी रेजिमेंट में शामिल हो गईं थी।अंजलाई पोन्नुसामी 102 वर्ष की थीं। इंडियन नेशनल आर्मी (INA) की सिपाही रही अंजलाई पोन्नुसामी 1943 में आईएनए की महिला रेजीमेंट
चर्चित व्यक्ति
भजन सोपोरी
2 जून, 2022 को प्रसिद्ध संतूर वादक और पद्म श्री पुरस्कार विजेता, भजन सोपोरी का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। भजन सोपोरी के बारे में: भजन सोपोरी का जन्म 1948 में कश्मीर घाटी के सोपोर में हुआ था। वे भारतीय शास्त्रीय संगीत के सूफियाना घराने से संबंधित थे। संतूर के संत और स्ट्रिंग्स के राजा
चर्चित व्यक्ति
प्रोफेसर गोपी चंद नारंग
15 जून 2022 को प्रसिद्ध उर्दू विद्वान, भाषाविद्, साहित्यिक आलोचक और साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर गोपी चंद नारंग का 91 वर्ष की आयु में संयुक्त राज्य अमेरिका में निधन हो गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः उन्हें भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार दोनों द्वारा सम्मानित किया गया था। वह भारत में पद्म भूषण और पाकिस्तान में सितारा-ए-इम्तियाज (Sitara-i-Imtiaz) के प्राप्तकर्ता हैं।
चर्चित व्यक्ति
पर्यावरणविद् राधा मोहन
10 जून, 2022 को पर्यावरणविद् और अर्थशास्त्री प्रोफेसर राधा मोहन का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।महत्वपूर्ण तथ्यः उन्होंने भारत में जैविक खेती तकनीकों को लोकप्रिय बनाया। उन्होंने जैविक तकनीक के माध्यम से बंजर भूमि को जंगल में परिवर्तित कर दिया था।उन्हें 2020 में जैविक और प्राकृतिक कृषि क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से
चर्चित व्यक्ति
हरि चंद
13 जून, 2022 को दो बार के ओलंपियन और दो बार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लंबी दूरी के दौड़ के महान खिलाड़ी हरि चंद का जालंधर में निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे।महत्वपूर्ण तथ्यः इन्होने 1978 के बैंकाक एशियाई खेलों में 5000 और 10,000 मीटर का स्वर्ण जीता था और 1975 में सियोल में आयोजित एशियाई
चर्चित व्यक्ति
डॉ वी कृष्णमूर्ति
26 जून 2022 को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Limited), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India) और मारुति सुजुकी जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के पूर्व अध्यक्ष डॉ वी कृष्णमूर्ति का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया।महत्वपूर्ण तथ्यः उन्होंने भारत सरकार के उद्योग सचिव, योजना आयोग के सदस्य और कई अन्यसमितियों के रूप में
चर्चित व्यक्ति
पल्लोनजी मिस्त्री
27 जून, 2022 को प्रसिद्ध बिजनेस टाइकून पल्लोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः पल्लोनजी मिस्त्री शापूरजी पल्लोनजी समूह के अध्यक्ष थे। उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। शापूरजी पल्लोनजी समूह मुंबई स्थित 156 साल पुरानी फर्म है
महत्वपूर्ण पुरस्कार,सम्मान
आइफा अवार्ड्स-2022
जून 2022 में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) अबू धाबी में आयोजित किया गया। IIFA 2022 के विजेताओं की सूची श्रेणी नाम फिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) विक्की कौशल सरदार उधम सर्वश्रेष्ठ निर्देशक विष्णुवर्धन शेरशाह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) कृति सनोन मिमी सर्वश्रेष्ठ फिल्म - शेरशाह बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल जुबिन नौटियाल शेरशाह बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल असीस कौर शेरशाह बेस्ट मेल डेब्यू अहान शेट्टी तड़प सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष) पंकज त्रिपाठी लूडो सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (महिला) साई
महत्वपूर्ण पुरस्कार,सम्मान
75वां कान्स फिल्म महोत्सव
मई 2022 में संपन्न कान्स फिल्म महोत्सव (Cannes Film Festival) के 75वें संस्करण में 9 सदस्यीय जूरी ने प्रतिष्ठित समारोह में विभिन्न पुरस्कार प्रदान किये। 2022 कान्स फिल्म समारोह में विजेताओं की सूचीः पाल्मे डी ओरः ट्राएंगल ऑफ सैडनेस (Triangle of Sadness) रूबेन ओसलुन्द (Ruben Östlund) द्वारा निर्देशित ग्रांड प्रिक्सः स्टार्स एट नून, क्लेयर डेनिस द्वारा निर्देशित और क्लोज लुकास
महत्वपूर्ण पुरस्कार,सम्मान
योग हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार-2021
20 जून, 2022 को योग के विकास और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए, प्रधानमंत्री पुरस्कार-2021 की घोषणा की गई। यह पुरस्कार योग के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। वर्ष 2021 के विजेता लद्दाख के भिक्खु संघसेना (Bhikkhu Sanghsaena), ब्राजील के मार्कस विनीसियस रोजो रोड्रिग्स (Marcus Vinicius Rojo Rodrigues) और दो संगठनों, उत्तराखंड से ‘द डिवाइन लाइफ सोसाइटी’
महत्वपूर्ण पुरस्कार,सम्मान
फिक्शन के लिए महिला पुरस्कार
हाल ही में लन्दन में आयोजित एक समारोह में प्रसिद्ध यूएस-कनाडाई लेखक, फिल्म निर्माता और जैन बौद्ध पुजारी, रूथ ओजेकी Ruth Ozeki) कोवर्ष 2022 के लिए उनके उपन्यास ‘द बुक ऑफ फॉर्म एंड एम्प्टीनेस’ (The Book of Form and Emptiness) के लिए फिक्शन के लिए महिला पुरस्कार प्रदान किया गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः इन्हें दार्शनिक उपन्यास के लिए 30,000 पाउंड (36,000
महत्वपूर्ण पुरस्कार,सम्मान
गोल्डन अचीवमेंट अवार्ड-2021
हाल ही में भारतीय टेनिस के महान खिलाड़ी विजय अमृतराज को अंतरराष्ट्रीय टेनिस ‘हॉल ऑफ फेम’ और अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा ‘गोल्डन अचीवमेंट अवार्ड’ (Golden Achievement Award) 2021 प्राप्तकर्ता के रूप में नामित किया गया है। एक खिलाड़ी, प्रमोटर और मानवतावादी के रूप में टेनिस पर उनके उत्कृष्ट प्रभाव के लिए, अमृतराज को लंदन में सम्मानित किया गया। विजय अमृतराज
महत्वपूर्ण पुरस्कार,सम्मान
केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल अवार्ड
हाल ही में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा, इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को कर्नाटक सरकार द्वारा ‘केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल अवार्ड’ (Kempegowda International Award) प्रदान किया गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः इस पुरस्कार में तीनो व्यक्तियों को एक पट्टिðका के साथ 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। सरकार ने पुरस्कार
महत्वपूर्ण पुरस्कार,सम्मान
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार
22 जून, 2022 को ओडिशा स्थित सार्वजनिक परिवहन सेवा ‘मो बस’ (Mo Bus) को कोविड-19 से विश्व को बेहतर ढंग से उबरने में उनकी भूमिका और प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र के ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाने के लिए एक आभासी कार्यक्रम के दौरान आर्थिक और सामाजिक
महत्वपूर्ण पुरस्कार,सम्मान
प्रतिरक्षण चैंपियन पुरस्कार
हाल ही में दक्षिण कश्मीर के रेडियो जॉकी उमर निसार को मुंबई, महाराष्ट्र में वार्षिक ‘रेडियो 4 चाइल्ड 2022’ (Radio 4 Child) अवार्ड में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (UNICEF) द्वारा ‘01 सर्वश्रेष्ठ सामग्री पुरस्कार’ और ‘प्रतिरक्षण चैंपियन पुरस्कार’ (Best Content Award' and the Immunization Championaward) से सम्मानित किया गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः उमर निसार को महामारी के दौरान दर्शकों
महत्वपूर्ण पुरस्कार,सम्मान
राष्ट्रीय रसद उत्कृष्टता पुरस्कार
23 जून, 2022 को भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में प्रथम ‘राष्ट्रीय रसद उत्कृष्टता पुरस्कार’ (National Logistics Excellence Awards) की घोषणा की गई।महत्वपूर्ण तथ्यः फेडेक्स एक्सप्रेस ट्रांसपोर्टेशन एंड सप्लाई चेन सर्विसेज (इंडिया) (FedEx Eñpress Transportation and Supply Chain Services) को सर्वश्रेष्ठ कार्गो एयरलाइन और टर्मिनल ऑपरेटर का पुरस्कार दिया गया। डीएचएल सप्लाई चेन इंडिया (DHL Supply Chain India) को बेस्ट
महत्वपूर्ण पुरस्कार,सम्मान
एमएसएमई पुरस्कार 2022
30 जून, 2022 को ओडिशा के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग को ‘एमएसएमई क्षेत्र के प्रचार और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार (National MSME Award) 2022 श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया है।महत्वपूर्ण तथ्यः ओडिशा राज्य ने एमएसएमई के विकास के लिए की गई विभिन्न विकासात्मक पहलों के आधार पर यह पुरस्कार जीता
प्रमुख सैन्य अभ्यास
BALTOPS नौसैनिक अभ्यास 2022
जून माह में BALTOPS 2022 का बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास बाल्टिक सागर में शुरू हुआ और जर्मन के कील बंदरगाह में समाप्त हुआ। इस नौसैनिक अभ्यास को 1972 में शुरू किया गया था। इस बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में फिनलैंड और स्वीडन के साथ नाटो के सदस्य देश भी भाग लिया। स्वीडन BALTOPS 22 अभ्यास का मेजबान देश
प्रमुख सैन्य अभ्यास
एक्स खान क्वेस्ट अभ्यास 2022
6 से 20 जून, 2022 को 16 देशों की सैन्य टुकड़ियों की भागीदारी वाला एक बहुराष्ट्रीय शांतिवाहिनी अभ्यास ‘एक्स खान क्वेस्ट’ (EX Khan Quest) 2022 मंगोलिया में संपन्न हुआ। इस अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व लद्दाख स्काउट्स की एक टुकड़ी ने किया। ‘एक्स खान क्वेस्ट’ अभ्यास को शांति स्थापना क्षमताओं में सुधार करने, सैन्य संबंधों को मजबूत करने और
प्रमुख सैन्य अभ्यास
38वीं भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती अभ्यास 2022
13 से 24 जून 2022 के मध्य अंडमान सागर और मलक्का जलडमरूमध्य में अंडमान और निकोबार कमांड की भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच 38वां भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती (IND-INDO CORPAT) अभ्यास का आयोजन किया गया।महत्वपूर्ण तथ्यः 38वां कार्पेट नौसेना अभ्यास-2022 महामारी बाद दोनों देशों के बीच पहला समन्वित गश्ती अभ्यास
प्रमुख सैन्य अभ्यास
‘बोंगोसागर’ 2022 अभ्यास’ का तीसरा संस्करण
भारतीय नौसेना और बांग्लादेश की नौसेना के मध्य द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोंगोसागर’ का तीसरा संस्करण 24 मई, 2022 को पोर्ट मोंगला, बांग्लादेश में आयोजित किया गया। बोंगोसागर अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री अभ्यासों और जंगी कार्रवाई के व्यापक स्पेक्ट्रम में संचालन के माध्यम से उच्च स्तर की पारस्परिकता (high degree of interoperability) और संयुक्त परिचालन कौशल
प्रमुख सैन्य अभ्यास
सम्प्रीति एक्स-2022 (Ex Sampriti-X)
भारत-बांग्लादेश के मध्य 5-16 जून, 2022 तक बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन (Jsahore Military Station) में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास- ‘सम्प्रीति-X’ (Ex SAMPRITI-X) आयोजित किया गया।सम्प्रीति-X के बारे में: भारतीय दल का प्रतिनिधित्व ‘डोगरा रेजिमेंट’ की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है। संयुक्त सैन्य ‘अभ्यास सम्प्रीति-ग्श् के दौरान, दोनों राष्ट्रों की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत आतंकवाद,
वेब पोर्टल और ऐप
बायोआरआरएपी पोर्टल
21 मई, 2022 में एक राष्ट्र, एक पोर्टल’ की भावना को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने बायोटेक शोधकर्ताओं और स्टार्ट-अप के लिए एकल राष्ट्रीय पोर्टल 'BioRRAP' लॉन्च किया।महत्वपूर्ण तथ्यः BioRRAP पोर्टल देश में जैविक अनुसंधान और विकास गतिविधियों के लिए, नियामक अनुमोदन की मांग करने वाले सभी लोगों की जरूरत पूरी करेगा।यह पोर्टल हितधारकों को
वेब पोर्टल और ऐप
जन समर्थ पोर्टल
6 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रेडिट-लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए -‘जन समर्थ पोर्टल’ (Jan Samarth Portal) लॉन्च किया।महत्वपूर्ण तथ्यः जन समर्थ पोर्टल सरकारी ऋण योजनाओं को जोड़ने वाला वन-स्टॉप डिजिटल पोर्टल है। यह अपनी तरह का पहला मंच है जो लाभार्थियों को सीधे ऋणदाताओं से जोड़ता है। यह पोर्टल सरल और आसान डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से
वेब पोर्टल और ऐप
वाणिज्य भवन और NIRYAT पोर्टल
23 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के लिए नया कार्यालय परिसर, ‘वाणिज्य भवन’ और ‘व्यापार के वार्षिक विश्लेषण के लिए राष्ट्रीय आयात-निर्यात रिकॉर्ड’ (NIRYAT) पोर्टल का उद्घाटन किया गया।महत्वपूर्ण तथ्यः ‘NIRYAT पोर्टल’ भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर डेटा प्रदान करेगा। वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में, ‘NIRYAT पोर्टल’ को देश के हितधारकों
प्रसिद्ध पुस्तकें एवं लेखक
चर्चित पुस्तकें
‘बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्सः द विनिंग फॉर्मूला फॉर सक्सेस’ (Business of Sports: The Winning Formula for Success) - विनीत कार्णिक अष्टांग योग (Ashtanga Yoga) - डॉ सोनू फोगट भारतीय संविधानः अनकही कहानी (Indian Constitution: The Untold Story) - राम बहादुर राय बिटर ऑरेंज ट्री(Bitter Orange Tree) - जोखा अल्हार्थी आजादनगरः 21वीं सदी के गुलाम विद्रोह की कहानी (Azadnagar: The Story of a 21st Century Slave
चर्चित दिवस
विश्व दुग्ध दिवस (1 जून)
2022 की थीमः ‘डेयरी नेट जीरो’ (Dairy Net Zero)।महत्वपूर्ण तथ्यः यह दिन दूध को वैश्विक भोजन के रूप में मान्यता देने और डेयरी उद्योग का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। विश्व दुग्ध दिवस का उद्देश्य लोगों में दूध के मूल्य के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। डेयरी क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान आकर्षित करने का अवसर
चर्चित दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवस (2 जून)
महत्वपूर्ण तथ्यः भारत के 28वें राज्य तेलंगाना की स्थापना 2 जून 2014 को हुई थी। इसीलिए प्रति वर्ष 2 जून को तेलंगाना राज्य का स्थापना दिवस मनाता जाता
चर्चित दिवस
विश्व साइकिल दिवस (3 जून)
महत्वपूर्ण तथ्यः साइकिल को यात्र का एक स्थायी रूप प्राप्त करने और पहचान को बढ़ावा देने हेतु प्रति वर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व साइकिल दिवस पहली बार 3 जून, 2018 को चिह्नित किया गया
चर्चित दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून)
2022 की थीमः ‘केवल एक पृथ्वी’ (Only One Earth)महत्वपूर्ण तथ्यः विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) एक नोडल एजेंसी है, जो दुनिया भर में कार्यक्रमों का आयोजन और समर्थन करती है। वर्ष 2022 विश्व पर्यावरण दिवस में स्वीडेन मेजबान देश था। पर्यावरण की रक्षा के बारे में
चर्चित दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (7 जून)
2022 की थीमः ‘सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य’ (Safer food, better health)।महत्वपूर्ण तथ्यः बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने और खाद्य जनित बीमारियों को रोकने के लिए खाद्य प्रणालियों को बदलने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 7 जून को ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ मनाया जाता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, पर्यटन और सतत विकास में
चर्चित दिवस
विश्व महासागर दिवस (8 जून)
2022 की थीमः ‘पुनरोद्धारः महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई’ (Revitalization: collective action for the ocen)महत्वपूर्ण तथ्यः यह दिवस लोगों को महासागरों के महत्व और उसके संसाधनों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। विश्व महासागर दिवस की अवधारणा को पहली बार 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए पृथ्वी शिखर सम्मेलन (Earth Summit) में संयुक्त राष्ट्र
चर्चित दिवस
विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस (8 जून)
2022 की थीमः ‘टुगेदर वी आर स्ट्रॉन्गर’ (Together We Are Stronger)महत्वपूर्ण तथ्यः ब्रेन ट्यूमर के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस पहली बार 8 जून, 2000 को जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन (German Brain Tumor Association) द्वारा ब्रेन ट्यूमर के रोगियों का समर्थन
चर्चित दिवस
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (12 जून)
2022 की थीमः ‘बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण’ (Universal Social Protection to End Child Labour)।महत्वपूर्ण तथ्यः अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने बाल श्रम की विश्वव्यापी सीमा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 2002 में विश्व बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस की शुरुआत की थी। प्रतिवर्ष 12 जून को यह दिवस सरकारों, नियोक्ताओं और श्रमिक
चर्चित दिवस
वैश्विक पवन दिवस (15 जून)
महत्वपूर्ण तथ्यः वैश्विक पवन दिवस को पवन ऊर्जा की संभावनाओं की खोज के दिन के रूप में चिह्नित किया जाता है। यह दिन पवन ऊर्जा और ऊर्जा प्रणालियों को फिर से आकार देने, अर्थव्यवस्थाओं को डीकार्बोनाइजिंग करने और रोजगार के साथ-साथ विकास को बढ़ावा देने की क्षमता के बारे में जानने के लिए समर्पित है। पहला विश्व पवन दिवस 2007
चर्चित दिवस
मरुस्थलीकरण और सूखा दिवस (17 जून)
2022 की थीमः ‘एक साथ सूखे से ऊपर उठना’ (Rising up from drought together)।महत्वपूर्ण तथ्यः मरुस्थलीकरण का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के बारे में जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष 17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण और सूखे दिवस मनाया जाता है। मरुस्थलीकरण और सूखा दिवस 2022 का मेजबान देश स्पेन था। इसे पहली दिसंबर 1994
चर्चित दिवस
विश्व शरणार्थी दिवस (20 जून)
2022 की थीमः हूएवर, व्हाटएवर, व्हेनएवर (Whoever, Whatever, Whenever)महत्वपूर्ण तथ्यः विश्व शरणार्थी दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनिया भर में शरणार्थियों को सम्मानित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में नामित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 दिसंबर 2000 को एक संकल्प अपनाते हुए विश्व शरणार्थी दिवस मनाने के लिए 20 जून की तारीख तय की थी।
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून)
2022 की थीमः मानवता के लिए योग’ (Yoga for Humanity')।महत्वपूर्ण तथ्यः इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 8 वां संस्करण मनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैसूर पैलेस ग्राउंड में योग किया। भारत COVID-19 महामारी के कारण दो वर्ष के अंतराल के बाद शारीरिक रूप से योग दिवस मना रहा है। (पहले
चर्चित दिवस
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (23 जून)
2022 की थीमः ‘कोविड-19 से बेहतर तरीके से निर्माण करनाः सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नवीन साझेदारी को बढ़ाना’ (ठनपसकपदह इंबा इमजजमत तिवउ COVID-19: Enhancing innovative partnerships to meet the Sustainable Development Goals)।महत्वपूर्ण तथ्यः संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस की उत्पत्ति 20 दिसंबर, 2002 को हुई। तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 57/277 के प्रस्ताव को अपनाने के
चर्चित दिवस
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (23 जून)
2022 की थीमः ‘एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए साथ’ (Together For A Peaceful World)।महत्वपूर्ण तथ्यः यह दिन मुख्य रूप से आधुनिक ओलंपिक खेलों के जनन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ओलंपिक खेल से जुड़े स्वास्थ्य और सद्भाव के पहलू को मनाने के लिए भी मनाया जाता है। पहला अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 23 जून, 1948 को मनाया गया था। वर्ष
चर्चित दिवस
विश्व ड्रग दिवस (26 जून)
महत्वपूर्ण तथ्यः यह नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1987 में 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया
चर्चित दिवस
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (29 जून)
महत्वपूर्ण तथ्यः राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस को दिवंगत प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर मनाया जाता है। इन्हें अक्सर ‘भारतीय सांख्यिकी के पिता’ (Father of Indian) के रूप में जाना जाता
वन लाइनर सामयिकी
जून 2022 में दिल्ली सरकार ने कॉलोनियों और सड़कों का नाम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखे जाने की घोषणा की। 12 जून को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने थाईलैंड के राजा को पीछे छोड़ते हुए इतिहास में विश्व की दूसरी सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली सम्राट/साम्राज्ञी बन गई है। इन्होने थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज
खेल परिदृश्य
चर्चित खेल व्यक्तित्व
मिताली राज
8 जून, 2022 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। इससे पहले सितंबर 2019 में, इन्होने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।महत्वपूर्ण तथ्यः मिताली राज ने 1999 में मिल्टन कीन्स में आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से शुरुआत की थी, तब इनकी
चर्चित खेल व्यक्तित्व
सुनील छेत्री
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान, सुनील छेत्री ने एशियाई फुटबॉल परिसंघ (Asian Football Confederation) एशियाई कप 2023 क्वालीफायर के दौरान हांगकांग के खिलाफ अपना 84 वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया।महत्वपूर्ण तथ्यः इसी गोल के साथ रियल मैड्रिड और हंगरी के फुटबॉल लीजेंड फेरेंक पुस्कस (Ferenc Puskás) के रिकॉर्ड की बराबरी की। सुनील छेत्री ने 129 मैचों में 84 गोल किए
चर्चित खेल व्यक्तित्व
रुमेली धर
22 जून, 2022 को भारत की गेंदबाज ऑलराउंडर रुमेली धर ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।महत्वपूर्ण तथ्यः रुमेली धर ने 2018 में मुंबई के ब्रेबोर्न (Brabourne) में भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच त्रिकोणीय राष्ट्र महिला T20I श्रृंखला में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इन्होने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय
चर्चित खेल व्यक्तित्व
नीरज चोपड़ा
18 जून, 2022 को फिनलैंड के कुओर्टेन खेलों (Kuortane Games in Finland) में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने ग्रेनाडा (Grenada) के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (Anderson Peters) को हराकर भाला फेंक स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल जीता। महत्वपूर्ण तथ्यः त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago's) के 2012 के ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट (Keshorn Walcott) 86.64 मीटर के
टेनिस
फ्रेंच ओपन 2022
फ्रेंच ओपन 2022 को फ्रांस के पेरिस में स्टेड रोलैंड गैरोस में आयोजित किया गया था। फ्रेंच ओपन आउटडोर क्ले कोर्ट पर खेला जाने वाला ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट है।महत्वपूर्ण तथ्यः स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने नार्वे कैस्पर रूड (Casper Ruud) को पराजित करके पुरुष एकल स्पर्धा को जीत लिया है। राफेल नडाल का यह 14वां फ्रेंच ओपन
बैडमिंटन
इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022
हाल ही में 2022 का इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट इस्तोरा गेलोरा बंग कार्नो (Istora Gelora Bung Karno) जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित हुआ।महत्वपूर्ण तथ्यः डेनमार्क के ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन (Viktor Axelsen) और चीन की चेन युफेई (Chen Yufei) ने बीडब्ल्यूएफ इंडोनेशिया मास्टर्स 2022 में संबंधित पुरुष और महिला एकल खिताब जीते। श्रेणी विजेता
हॉकी
FIH हॉकी 5S चैंपियनशिप
5 जून, 2022 को भारत ने फाइनल में पोलैंड को 6-4 से हराकर स्विट्जरलैंड के लुसाने में उद्घाटन FIH हॉकी 5S चैंपियनशिप जीत ली है। भारत ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले मैच में भारत नेमलेशिया को 7-3 से हराया था। प्रतियोगिता में नाबाद रहते हुए भारत ने खिताब पर कब्जा किया। भारत और पाकिस्तान के
हॉकी
पुरुष हॉकी एशिया कप 2022
इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 में भारत ने जापान को 1-0 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।महत्वपूर्ण तथ्यः दक्षिण कोरिया ने मलेशिया को 2-1 से पराजित करके पुरुष हॉकी एशिया कप का फाइनल जीता है। यह पांचवीं बार है जब दक्षिण कोरिया इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीता है। इससे पहले दक्षिण कोरिया 1994, 1999,
कुश्ती
बोलत तुर्लिखानोव कप
हाल ही में भारत ने कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता- ‘बोलत तुर्लिखानोव कप’ (Bolat Turlykhanov Cup) में दूसरा स्थान हासिल किया है।महत्वपूर्ण तथ्यः इस प्रतियोगिता में भारत ने 6 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 12 पदक जीते। छह स्वर्ण पदकों में से पांच महिलाओं ने जीते। इस प्रतियोगिता में ईरान ने सर्वाधिक पदक (14)
कुश्ती
अंडर-17 एशियाई चैम्पियनशिप
भारतीय महिला कुश्ती टीम ने किर्गिस्तान के बिश्केक में खेले गये अंडर-17 एशियाई चैम्पियनशिप में कुल आठ स्वर्ण पदक के साथ ये चौंपियनशिप जीत ली है।महत्वपूर्ण तथ्यः भारत कुल 8 स्वर्ण (Gold), 1 रजत (silver) और 1कांस्य (Bronze) पदक सहित कुल 235 अंकों के साथ चैंपियन बना। जापान 143 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और उसे उपविजेता ट्रॉफी
फुटबॉल
2026 का फीफा फुटबॉल विश्व कप
2026 में होने वाला फीफा विश्व कप संयुत्तफ़ राज्य अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में आयोजित किया जाएगा।महत्वपूर्ण तथ्यः 2026 का फीफा विश्व कप तीन अलग-अलग देशों द्वारा आयोजित किया जाने वाला पहला फुटबॉल विश्व कप होगा। 2026 में होने वाला फुटबॉल पुरुष विश्व कप 48 टीमों को शामिल करने वाला पहला विश्व कप होगा। इसका आयोजन अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा
क्रिकेट
रणजी ट्रॉफी 2022
मध्य प्रदेश ने बेंगलुरू के एम- चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये फाइनल में मुंबई को 6 विकेट से हराकर अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।महत्वपूर्ण तथ्यः खेल के अंतिम दिन 108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आदित्य श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेशटीम ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली 41 बार की चैंपियन मुंबई को
निशानेबाजी
पैरा शूटिंग विश्व कप
7 जून, 2022 को टोक्यो पैरालंपिक स्वर्ण विजेता अवनी लेखरा ने फ्रांस के चेटियारो (Chateauroux) में पैरा शूटिंग विश्व कप (Para Shooting World Cup) में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।महत्वपूर्ण तथ्यः अवनी लेखरा ने पेरिस में 2024 पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपना
विविध
आईडब्ल्यूएफ (IWF) युवा विश्व चैंपियनशिप
13 जून, 2022 को भारतीय भारोत्तोलक (weightlifters) सनापति गुरुनायडू ने मैक्सिको के लियोन में आयोजित आईडब्ल्यूएफ युवा विश्व चैंपियनशिप (IWF Youth World Championships) में पुरुषों की 55 किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।महत्वपूर्ण तथ्यः सनापति गुरुनायडू ने पुरुषों की 55 किलोग्राम स्पर्धा में कुल 230 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की 49 किलोग्राम स्पर्धा में विजय प्रजापति ने
विविध
पावो नूरमी खेल
भारत के भाला फेंक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में आयोजित पावो नूरमी (Paavo Nurmi) खेलों में 89.30 मीटर भाला फेंककर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।महत्वपूर्ण तथ्यः नीरज चोपड़ा का इससे पहले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 88.07 मीटर था, जो उन्होंने पिछले साल मार्च में पटियाला में बनाया था। पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर के थ्रो
विविध
44वें शतरंज ओलंपियाड
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad) के लिए ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ किया।महत्वपूर्ण तथ्यः इस वर्ष, पहली बार, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ, FIDE, ने ओलंपिक परंपरा के एक भाग के रूप में शतरंज ओलंपियाड मशाल की स्थापना की है। भारत शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले रखने वाला विश्व
विविध
एशियन साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022
हाल ही में साइक्लिंग चैंपियन में रोनाल्डो सिंह ने एशियन साइक्लिंग चैंपियनशिप (Asian Cycling Championships) 2022 में स्प्रिंट इवेंट (sprint event) में रजत (Silver) पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।महत्वपूर्ण तथ्यः वह एशियन ट्रैक चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल (एलीट कैटेगरी सहित) जीतने वाले पहले भारतीय साइकिलिस्ट भी बन गए। केंटो यामासाकी (Kento Yamaskai) ने बैक-टू-बैक रेस में रोनाल्डो को पछाड़
विविध
सर्किट डी मोनाको फॉर्मूला 1
मेक्सिको के रेड बुल रेसिंग ड्राइवर सर्जियो पेरेज (Sergio Pérez) ने सर्किट डी मोनाको (Circuit de Monaco), मोनाको, यूरोप में आयोजित फार्मूला 1 ग्रांड प्रिक्स में 25 अंको के साथ मोनाको फार्मूला 1 2022 में जीत दर्ज की।महत्वपूर्ण तथ्यः यह आयोजन 27 मई से 29 मई 2022 के बीच मोनाको में आयोजित हुआ था। इस जीत के साथ, सर्जियो पेरेज
वन लाइनर सामयिकी
तेलंगाना के 19 वर्षीय राहुल श्रीवास्तव पी भारत के 74वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं, जिन्होंने इटली में आयोजित 9वें कैटोलिका शतरंज महोत्सव 2022 के दौरान लाइव FIDE रेटिंग में 2500 (इलो पॉइंट) की बाधा को तोड़कर यह खिताब हासिल किया है। इससे पूर्व भरत सुब्रमण्यम भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर थे। हाल ही में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने
राज्य परिदृश्य
राजस्थान
आंचल अभियान
3 जून, 2022 को राजस्थान सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए करौली जिले में एक विशेष स्वास्थ्य देखभाल अभियान ‘आंचल’ शुरू किया गया है।महत्त्वपूर्ण तथ्यः इस अभियान से 13 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। यह अनूठा अभियान गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर अवस्था में सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया
ओडिशा
सीतल षष्ठी
हाल ही में ओडिशा राज्य में पवित्र हिंदू त्योहार ‘सीतल षष्ठी’ (Sital Sasthi) को बड़े धूमधाम से मनाया गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस त्योहार में भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह पर प्रकाश डाला जाता है।महत्त्वपूर्ण तथ्यः हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस त्योहार को ज्येष्ठ महीने के छठे दिन शुक्ल पक्ष के दौरान मनाया जाता है।
ओडिशा
20वां लोक मेला एवं 13वां कृषि मेला
20 जून, 2022 को जनजातीय मामलों और जल शक्ति राज्य मंत्री, बिश्वेश्वर टुडू ने ओडिशा के पुरी में सारधबली में 20वें लोक मेला और 13वें कृषि मेले का उद्घाटन किया।महत्त्वपूर्ण तथ्यः आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने और कृषि में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोनों मेले 24 जून को समाप्त होंगे। 20वें लोक मेले का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति
ओडिशा
ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम (OVEP)
24 मई, 2022 को ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट (Abhinav Bindra Foundation Trust) के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम (Olympic Values Education Programme) का शुभारंभ किया।महत्वपूर्ण तथ्यः ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम संसाधनों का एक व्यावहारिक सेट है, जिसका उद्देश्य युवाओं को उत्कृष्टता, सम्मान और दोस्ती जैसे ओलंपिक मूल्यों से
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में 12 नए संरक्षित क्षेत्र एवं 3 वन्यजीव अभ्यारण्य
हाल ही में महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड (Maharashtra State Board for Wildlife) ने 12 नए संरक्षित क्षेत्र और 3 नए वन्यजीव अभ्यारण्य की स्थापना को मंजूरी दी है। महत्त्वपूर्ण तथ्यः 12 नए संरक्षित क्षेत्र इस प्रकार हैं: धुले जिले में चिवतीबावरी और अललदारी, नासिक में कलवान, मुरगड, त्रयंबकेश्वर और इगतपुरी, रायगढ़ जिले में रायगढ़ और रोहा, पुणे में भोर, सतरस में
असम
बैखो त्योहार
हाल ही में असम में मुख्य रूप से राभा जनजातियों द्वारा बैखो (Baikho) त्योहार मनाया गया। यह त्योहार प्रति वर्ष मनाया जाता है। 2022 में उत्सव के लिए, गेमरीमुरा गांव में स्थानीय लोग 4 जून को त्योहार मनाने के लिए एकत्र हुए। महत्वपूर्ण तथ्यः यह त्यौहार अधिक मात्र में फसल के उत्पादन और बेहतर स्वास्थ्य वाले फसल के मौसम को लाने
असम
अंबुबाची मेला
2 वर्ष बाद 22 से 26 जून, 2022 तक से असम के कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेला मनाया गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः कामाख्या मंदिर असम के गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ियों पर स्थित है। यह एक हिंदू मंदिर है जो देवी कामाख्या को समर्पित है। यह त्योहार कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी, असम में पीठासीन देवी के वार्षिक मासिक धर्म का प्रतीक है। कामाख्या
पंजाब
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध
हाल ही में पंजाब सरकार जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। पंजाब सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य पर्यावरण पुरस्कार भी दिया जायेगा। पंजाब सरकार कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए क्लाइमेट एक्शन प्लान 2.0 भी लॉन्च
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश ड्रोन नीति 2022
6 जून, 2022 को हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं के लिए ड्रोन के उपयोग को बढ़ाने हेतु ‘हिमाचल प्रदेश ड्रोन नीति 2022’ को मंजूरी दे दी है।महत्वपूर्ण तथ्यः इस नीति में गवर्नेंस एंड रिफॉर्म्स यूजिंग ड्रोन्स (GARUD) की नींव पर निर्मित एक समग्र ड्रोन इकोसिस्टम बनाने की परिकल्पना की गई है। हिमाचल प्रदेश ड्रोन के सार्वजनिक उपयोग को
कर्नाटक
फ्रूट सॉफ्टवेयर
हाल ही में कर्नाटक सरकार ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वितरित लाभों तक आसानी से पहुंच प्राप्त हो, यह सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं के लिए आधार आधारित, एकल-खिड़की पंजीकरण के लिए ‘किसान पंजीकरण और एकीकृत लाभार्थी सूचना प्रणाली’ (The Farmer Registration - Unified Beneficiary Information System) या फ्रूट सॉफ्टवेयर (FRUITS software) लॉन्च किया है।महत्वपूर्ण तथ्यः राज्य
कर्नाटक
स्वास्थ्य और कल्याण ऐप 'AAYU'
हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने योग के माध्यम से पुरानी बीमारियों और जीवनशैली संबंधी विकारों को दूर करने और उन्हें ठीक करने में मदद करने के लिए एक नया स्वास्थ्य और कल्याण ऐप 'AAYU' लॉन्च किया है।महत्वपूर्ण तथ्यः स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान ने RESET TECH के साथ मिलकर इस ऐप को विकसित किया। यह एक
कर्नाटक
काशी यात्रा योजना
हाल ही में कर्नाटक सरकार ने तीर्थयात्रियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘काशी यात्रा’ (Kashi Yatra) योजना की शुरुवात की है।महत्वपूर्ण तथ्यः इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा करने के इच्छुक 30,000 तीर्थयात्रियों में से प्रत्येक को 5,000 रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान दी जाएगी। इस योजना का
तमिलनाडु
एनम एझुथुम योजना
हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन ने 8 साल से कम उम्र के छात्रों के बीच COVID-19 महामारी के कारण सीखने की खाई को पाटने के लिए एक कार्यक्रम में ‘एनम एझुथुम योजना’ (Ennum Ezhuthum scheme) शुरू की।महत्वपूर्ण तथ्यः इस योजना का उद्देश्य 2025 तक मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (Numeracy) सुनिश्चित करना है। शिक्षा विभाग सीखने की
तेलंगाना
तेलंगाना सरकार और बेंगलुरू स्थित Elest के मध्य समझौता
हाल ही में तेलंगाना सरकार ने बेंगलुरु स्थित म्समेज के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत भारत की पहली डिस्प्ले फैब्रिकेशन यूनिट (Display fabrication unit) हैदराबाद में स्थापित की जाएगी।महत्वपूर्ण तथ्यः भारत सरकार के भारत सेमीकंडक्टर मिशन की घोषणा के बाद से तेलंगाना सरकार राज्य में फैब स्थापित करने के लिए एक मिशन मोड पर
गुजरात
बालिका पंचायत
17 जून, 2022 को ‘बालिका पंचायत’ शुरू करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है। यह ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ अभियान के तहत गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग की एक पहल है।महत्वपूर्ण तथ्यः बालिका पंचायत का संचालन 11-21 आयु वर्ग की बालिकाएं करती हैं। बालिका पंचायत का उद्देश्य लड़कियों के सामाजिक और राजनीतिक विकास
गुजरात
मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना
18 जून 2022 को गुजरात के वड़ोदरा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना’ (Mukhyamantri Matrushakti Yojana) लॉन्च किया।महत्वपूर्ण तथ्यः मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस योजना में 800 करोड़ रुपये का परिव्यय होगा। इस योजना के तहत आंगनबाडी केन्द्रों से गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को प्रति माह 2
हरियाणा
हरियाणा सरकार और इजराइल के मध्य समझौता
हाल ही में, नई दिल्ली में, हरियाणा सरकार और इजराइल देश ने एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं।महत्वपूर्ण तथ्यः इस समझौते के तहत, इजराइल अपनी सबसे उन्नत और अत्याधुनिक जल प्रौद्योगिकियों, विशेषज्ञता और जानकारी को हरियाणा सरकार के साथ साझा करेगा। संयुक्त घोषणा के माध्यम से, इजराइल और हरियाणा
केरल
केरल प्रवासन सर्वेक्षण 2022-23
हाल ही में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मलयाली (Malayali) प्रवासियों पर डेटा बैंक तैयार करने के लिए केरल प्रवासन सर्वेक्षण (Migration Survey) 2022-23 की घोषणा की है।महत्वपूर्ण तथ्यः आंकड़ों की कमी ने प्रवासियों के लिए सरकार के कल्याणकारी उपायों को प्रभावित किया है। डेटा बैंक तैयार करने के लिए केरल प्रवासन सर्वेक्षण 2022-23
गोवा
साओ जोआओ उत्सव
2 वर्ष के बाद साओ जोआओ (Sao Joao) उत्सव गोवा के सेंट जॉन द बैपटिस्ट (St John the Baptist) का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः यह त्योहार सेंट जॉन द बैपटिस्ट को समर्पित है, जिन्होंने जॉर्डन नदी पर प्रभु यीशु को बपतिस्मा (Baptisem) दिया था और इस उत्सव को मानसून की शुरुआत में मनाया जाता है।उत्तरी
वन लाइनर सामयिकी
5 जून, 2022 को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के मगहर स्थित कबीर चौरा धाम में संत कबीर को श्रद्धांजलि अर्पित की और संत कबीर अकादमी तथा अनुसंधान केंद्र और ‘स्वदेश दर्शन’ योजना का उद्घाटन किया। संत कबीर अकादमी और अनुसंधान केंद्र की आधारशिला चार वर्ष पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी। हाल ही में राजस्थान
रिपोर्ट एवं सूचकांक
राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक-2022
7 जून, 2022 को नागरिकों के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने के लिए राज्यों/ केन्द्र-शासित प्रदेशों को प्रेरित करने के एक प्रयास के तहत, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राज्यों के प्रदर्शन को मापने के लिए भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के चौथे राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (State
अंकटाड की विश्व निवेश रिपोर्ट
व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) के अनुसार, देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह में गिरावट के बावजूद वर्ष 2021 में एफडीआई के शीर्ष प्राप्तकर्ताओं में भारत 7वें स्थान पर पहुंच गया।महत्वपूर्ण तथ्यः रिपोर्ट के अनुसार भारत में एफडीआई प्रवाह 2021 में घटकर 45 बिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष 64 बिलियन डॉलर था। इस रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स 2022
हाल ही में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, मुकेश अंबानी ने अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए भारत के साथ-साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है।महत्वपूर्ण तथ्यः इस इंडेक्स के अनुसार, अंबानी की कुल संपत्ति 99.7 बिलियन डॉलर है। इन्होने 2022 में
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022
हाल ही में वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम (WEF) द्वारा पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक-2022 जारी किया गया है, जिसमे भारत सबसे निचले पायदान पर रहा है। इस वर्ष के सूचकांक में भारत में पर्यावरण की स्थिति सबसे खराब है। महत्वपूर्ण तथ्यः पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक-2022 में भारत सबसे निचले पायदान पर रहा है। 180 देशों को रैंकिंग में भारत 18.9 के स्कोर के साथ 180वें
ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट-2022
हाल ही में ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट (Global Startup Ecosystem Report) को लंदन टेक वीक 2022 की पृष्ठभूमि में जारी किया गया है, जो वैश्विक सरकारों एवं कॉर्पोरेट नेताओं, प्रेरणादायक स्टार्ट-अप संस्थापकों और निवेशकों को समाज के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाता है।महत्वपूर्ण तथ्यः केरल के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को बढ़ावा देते हुए, राज्य
विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2022
15 जून, 2022 को इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (Institute for Management Development) ने वार्षिक विश्व प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में एशियाई देशों में सबसे तेज वृद्धि देखी गई है।देशों की रैंकः डेनमार्क इस सूची में शीर्ष पर विद्यमान है, जबकि स्विट्जरलैंड शीर्ष रैंकिंग से दूसरे स्थान पर खिसक गया है और सिंगापुर तीसरे स्थान
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023
लंदन स्थित वैश्विक उच्च शिक्षा क्वाक्वेरेली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds) ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय रैंकिंग का 19 वां संस्करण जारी किया है। यह रैंकिंग वार्षिक आधार पर प्रकाशित की जाती है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में 8 प्रमुख रैंकिंग संकेतकों के आधार पर शीर्ष 900 विश्वविद्यालयों को रैंकिंग प्रदान करती है।महत्वपूर्ण तथ्यः 2023 की रैंकिंग में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के
भारत में बुजुर्गों की स्थिति पर रिपोर्ट
15 जून, 2022 को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day-WEAAD) के अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने भारत में बुजुर्गों की स्थिति पर एक रिपोर्ट जारी की। ध्यान रहे कि, वर्ष 2011 से 15 जून को प्रतिवर्ष ‘विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस’ का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2022 के लिए जिस दिवस की
REN21 की अक्षय ऊर्जा 2022 वैश्विक स्थिति रिपोर्ट
हाल ही में जारी REN21 की रिन्यूएबल्स 2022 वैश्विक स्थिति रिपोर्ट (Global Status Report) के अनुसार, भारत ने 2021 में अक्षय ऊर्जा क्षमता में लगभग 15.4 गीगावाट उर्जा को जोड़ा, जो चीन (136 GW) और संयुक्त राज्य अमेरिका (43 GW) के बाद तीसरा सबसे अधिक है। इसी के साथ भारत अक्षय ऊर्जा क्षमता में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है। महत्वपूर्ण
SIPRI इयरबुक रिपोर्ट
हाल ही में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा SIPRI ईयरबुक 2022 के निष्कर्ष, जो हथियारों, निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की वर्तमान स्थिति की जांच करते हैं, जारी किए गए हैं। महत्वपूर्ण तथ्यः अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया उन नौ परमाणु-सशस्त्र देशों में से हैं जो अपने शस्त्रगार का विकास जारी रखे हुए
मोस्ट वैल्यूएबल ग्लोबल ब्रांड्स रिपोर्ट 2022
हाल ही में जारी कांतार ब्रैंड्ज, 2022 ‘मोस्ट वैल्यूएबल ग्लोबल ब्रांड्स रिपोर्ट’ (Kantar Brandz, 2022 'Most Valuable Global Brands report') के अनुसार, 4 भारतीय कंपनियां, टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS)] HDFC बैंक, इंफोसिस और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) शीर्ष 100 सबसे बड़े वैश्विक ब्रांडों में शामिल हैं। महत्वपूर्ण तथ्यः टीसीएस कंपनी इस सूची में 46वें स्थान पर रहा है। टीसीएस एशिया प्रशांत
वैश्विक कौशल रिपोर्ट 2022
हाल ही में कौरसेरा (Coursera) द्वारा वैश्विक कौशल रिपोर्ट (Global Skills Report) 2022 में कहा गया है कि डेटा विज्ञान में भारत की दक्षता 2021 में 38% से घटकर 2022 में 26% हो गई है। समग्र कौशल दक्षता (Overall skills proficiency) के मामले में, भारत वैश्विक स्तर पर 68वें और एशिया में 19वें स्थान पर है।महत्वपूर्ण तथ्यः पश्चिम बंगाल कौशल
विश्व स्वर्ण परिषद रिपोर्ट
हाल ही में जारी विश्व स्वर्ण परिषद की रिपोर्ट 2021 में (World Gold Council Report) के अनुसार, भारत दुनिया में चौथा सबसे बड़ा सोना पुनर्चक्रणकर्ता (largest recycler) के रूप में उभरा है। विश्व स्वर्ण परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, चीन 168 टन सोने का पुनर्चक्रण करके वैश्विक सोने के पुनर्चक्रण करने वाले देशों में प्रथम स्थान पर हैं। इसके बाद
ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022
हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit) द्वारा 2022 का ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स जारी की गई है।महत्वपूर्ण तथ्यः इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट स्वास्थ्य देखभाल, अपराध दर, राजनीतिक स्थिरता, बुनियादी ढांचे और हरित स्थान तक पहुंच सहित विभिन्न कारकों पर दुनिया भर के 173 शहरों को रैंकिंग प्रदान करता है। सर्वाधिक रहने योग्य शहरों की सूची 2022 में ऑस्ट्रिया की
माइग्रेशन इन इंडिया 2020-21 रिपोर्ट
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा 14 जून, 2022 को ‘माइग्रेशन इन इंडिया 2020-21’ (Migration in India 2020-21) नामक रिपोर्ट जारी की गई। यह रिपोर्ट, जुलाई 2020 से जून 2021 के दौरान आयोजित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) में पहली बार संग्रहीत किये गए प्रवासन से संबंधित आंकड़ों पर आधारित है। इसमें पीएलएफएस सर्वेक्षण के प्रवासन से संबंधित प्रमुख संकेतकों
कल्याणकारी योजनाएं
श्रेष्ठ योजना
3 जून, 2022 को केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने लक्षित क्षेत्रों (Targeted Areas) में ‘हाई स्कूल’ के छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा हेतु ‘श्रेष्ठ’ योजना की शुरुआत की है।मुख्य उद्देश्यः इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के लक्षित क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में सबसे गरीब बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करके अनुसूचित जाति के लोगों
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
3 जून, 2022 को, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा घोषणा की गई कि सरकार की ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा को ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ के साथ एकीकृत किया गया है।महत्वपूर्ण तथ्यः यह एकीकरण मौजूदा ई-संजीवनी उपयोगकर्ताओं को आसानी से अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (NHA) बनाने में मदद करेगा। एकीकरण स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी के मौजूदा
सागरमाला यंग प्रोफ़ेशनल स्कीम
हाल ही में, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने सागरमाला यंग प्रोफेशनल स्कीम नामक एक योजना शुरू की है। यह योजना मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों में प्रतिभाशाली, गतिशील और अग्रणी सोच वाले युवा पेशेवरों को शामिल करने के लिए है। सागरमाला यंग प्रोफेशनल स्कीम के बारे में: यह योजना युवा पेशेवरों के लिए सक्रिय ऑन-द-ग्राउंड लर्निंग (On-The-Ground Learning) पर केंद्रित
अग्निपथ योजना
14 जून, 2022 को, केंद्र सरकार ने तीनों सेनाओ (जल, थल, वायु) में सैनिकों की भर्ती के लिए ‘अग्निपथ योजना’ नामक एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत भर्ती किए गए सैनिकों को अग्निवीर कहा जाएगा।अग्निपथ योजना के बारे में: इस योजना के तहत 90 दिनों के अंदर भर्ती शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने 7 जून 2022 को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) प्रबंधन सूचना प्रणाली डैशबोर्ड का शुभारंभ किया।प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में: देश में मत्स्य किसानों और मछुआरों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने और उनकी आय को दोगुना करने के उद्देश्य से सितंबर 2020 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY)
रेलवे के लिए स्टार्टअप पहल
हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवाचार के क्षेत्र में नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण पहल ‘रेलवे के लिए स्टार्टअप’ लॉन्च किया है।महत्वपूर्ण तथ्यः यह पॉलिसी बहुत व्यापक और इस्तेमाल नहीं किए गए स्टार्टअप इकोसिस्टम की भागीदारी के माध्यम से रेलवे के संचालन, रखरखाव और बुनियादी ढांचे के निर्माण के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर दक्षता लाने
पीएम केयर्स फ़ॉर चिल्ड्रेन योजना
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना (PM CARES for Children scheme) का लाभ जारी किया है।इस योजना के तहत पीएम मोदी द्वारा बुनियादी जरूरतों के लिए 4,000 रुपये प्रति माह, स्कूली शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और
निपुण परियोजना
20 जून, 2022 को केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निर्माण श्रमिकों के कौशल प्रशिक्षण के लिए ‘निपुण’ (NIPUN) नामक एक अभिनव परियोजना की शुरुआत की।महत्वपूर्ण तथ्यः निपुण पहल का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के कौशल को और बेहतर करने के लिए कार्य करना है। ‘निपुण’ परियोजना आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय
वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना
21 जून, 2022 को असम ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’ को लागू करने वाला 36वां राज्य बन गया है। इसके साथ ही देश भर में खाद्य सुरक्षा को पोर्टेबल बनाने वाले सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’ को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना इसे अगस्त 2019 में
पीएम ई-विद्या योजना
शिक्षा मंत्रालय के तहत केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (Central Institute of Educational Technology) को वर्ष 2021 के लिए शिक्षा में आईसीटी (ICT) के उपयोग के लिए यूनेस्को के किंग हमद बिन ईसा अल-खलीफा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा पीएम ई-विद्या (PM Evidya) नामक एक व्यापक पहल के तहत आईसीटी का उपयोग करने पर यह पुरस्कार
साक्षात्कार
विशेष
प्रश्नोत्तर सार
इतिहास
UPSSSC मंडी परिषद ड्राफ्रट्मैन प्रा.परीक्षा 2022 धन की निकासी का सिद्धांत प्रतिपादित किया था। - दादाभाई नौरोजी गुरु ग्रंथ साहिब के संकलन को प्रमाणित किया था। - गुरु गोविंद सिंह स्थाई बंदोबस्त सर्वप्रथम शुरू किया गया था। - बंगाल एवं बिहार दिल्ली का प्रसिद्ध जामा मस्जिद बनवाया था। - शाहजहां उत्तर प्रदेश के एक शहर में ऐतिहासिक स्मारक जैसे बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा स्थित
भूगोल
UPSSSC मंडी परिषद ड्राफ्रट्मैन प्रा. परीक्षा 2022 सिक्किम किस देश के साथ सीमा साझा करता है। - भूटान विश्व का सबसे बड़ा गर्म मरुस्थल है। - सहारा पृथ्वी की सतह का लगभग कितना प्रतिशत भारत के द्वारा कवर किया जाता है। - 2.4 मसाई जनजाति के लोग लंबे,बहुत गहरे भूरे रंग की त्वचा वाले होते हैं,जो ज्यादातर पाए जाते हैं। - पूर्वी अफ्रीका ऑपरेशन
भारतीय अर्थव्यवस्था
[सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रा. परीक्षा 2022] उद्योग नीति प्रस्ताव को अपनाया जाने वाला वर्ष था। - 1956 जब हम चीनी या गुड़ का उत्पादन करते हैं, तो यह भारतीय अर्थव्यवस्था के अनुसार किस प्रकार के क्षेत्र की गतिविधि है। - द्वितीयक क्षेत्र आयात पर कर किसका एक उदाहरण है। - व्यापार अवरोधों NTPC CBT-2 2022 मानव विकास सूचकांक 2020 में प्रथम स्थान पर कौन सा
सामान्य विज्ञान
UPSSSC मंडी परिषद ड्राफ्रट्मैन प्रा.परीक्षा 2022 यकृत में संचित विटामिन है। - विटामिन D, E और K सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रा. परीक्षा 2022 अम्ल नीले लिटमस पत्र को किस रंग बदल देता है। - लाल तरंग दैर्ध्य की इकाई होती है। - मीटर डिटर्जेंट को परिभाषित किया जाता है। - एक तरल पृष्ठ-संक्रियक स्पष्ट आकाश का नीला रंग किसके कारण होता है। - प्रकाश के विवर्तन एक्स-रे
करेंट अफ़ेयर्स
UPSSSC मंडी परिषद ड्राफ्रट्मैन प्रा.परीक्षा 2022 हाल ही में भारत के दौरा करने वाले प्रविंद कुमार जगन्नाथ किस देश के प्रधानमंत्री हैं। - मॉरीशस संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति हैं। - जो बाइडेन (46वें) सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रा. परीक्षा 2022 विश्व का सबसे बड़ा साइबर अभ्यास लाक्ड शील्ड्स 2022 को जीतने वाला देश है। - फीनलैण्ड रावर्ट गोलोव किस देश के प्रधानमंत्री हैं। -