क्रॉनिकल दैनिक समसामयिकी

करेंट अफेयर्स वन लाइनर्स

 21 सितंबर, 2024 को भारत और अमेरिका ने किस क्षेत्र में उपयोग के लिए चिप्स बनाने हेतु एक सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये? -- राष्ट्रीय सुरक्षा, अगली पीढ़ी के दूरसंचार और हरित ऊर्जा अनुप्रयोगों हेतु
 22 सितंबर, 2024 को श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में अनुरा कुमारा दिसानायके ने कितने प्रतिशत वोट हासिल करके जीत हासिल की? -- 42.31%
 21 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने किस देश के कृषि एवं पशुधन मंत्रालय (MAPA) के साथ खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये? -- ब्राजील
 21 सितंबर, 2024 को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत, और जापान ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में कैंसर को खत्म करने में मदद करने के लिए किस पहल की शुरुआत की? -- क्वाड कैंसर मूनशॉट
 23 सितंबर, 2024 को किसने उत्तरी क्षेत्रीय विद्युत समिति, शहीद जीत सिंह मार्ग, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली में कंप्यूटर सुरक्षा घटना प्रतिक्रिया टीम - पावर (CSIRT–POWER) सुविधा का उद्घाटन किया? -- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
 23 सितंबर, 2024 को भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) तथा फोरेंसिक संचालित साइबर सुरक्षा में विश्व की किस अग्रणी कंपनी ने संयुक्त रूप से 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए प्रमाणित सुरक्षा पेशेवर' (CSPAI) कार्यक्रम का शुभारंभ किया? -- SISA कंपनी
 23 सितंबर, 2024 को किसने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों और अपर/उप महानिदेशक (JS R&A/D) सम्मेलन का उद्घाटन किया? -- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
 23 सितंबर, 2024 को केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (DoNER) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने राष्ट्रीय मीडिया सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित संचार मंत्रालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन के दौरान किस ऐप का शुभारंभ किया? -- एक पेड़ मां के नाम
 अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस, 2024 की थीम क्या थी? -- सांकेतिक भाषा अधिकारों के लिए साइन अप करें
 23 सितंबर, 2024 को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किस फिल्म को ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया? -- लापता लेडीज