फ्रांस में वर्ल्ड स्किल्स ल्योन, 2024 का आयोजन

  • 18 Sep 2024

10-15 सितंबर, 2024 के मध्य फ्रांस के ल्योन में वर्ल्ड स्किल्स ल्योन, 2024 (WorldSkills Lyon 2024) का आयोजन किया गया। वर्ल्ड स्किल्स ल्योन के इस 47वें संस्करण में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भिन्न-भिन्न कौशल श्रेणियों में 4 कांस्य पदक जीते।

  • वर्ल्ड स्किल्स, 2024 में अश्वित्था पुलिस (तेलंगाना) ने पेटिसेरी एवं कन्फेक्शनरी (Patisserie and Confectionery), ध्रुमिकुमार धीरेन्द्रकुमार गांधी व सत्यजीत बालकृष्णन (गुजरात) ने उद्योग 4.0, जोथिर आदित्या कृष्णप्रिया रविकुमार (दिल्ली) ने होटल रिसेप्शन तथा अमरेश कुमार साहू (ओडिशा) ने नवीकरणीय ऊर्जा में 4 प्रतिष्ठित कांस्य पदक जीते।
  • इसके अतिरिक्त भारतीय प्रतिनिधियों ने 12 उत्कृष्टता पदक भी प्राप्त किए, जो उनके विशिष्ट कौशल व विभिन्न ट्रेडों में निरंतर प्रदर्शन का एक प्रमाण है।
  • भारत की ओर से सबसे उत्कृष्ट प्रतिभागी के रूप में पेटिसेरी एवं कन्फेक्शनरी श्रेणी में भाग लेने वाली अश्वित्था पुलिस ने बेस्ट ऑफ नेशन अवार्ड (Best of Nation Award) जीता।
  • वर्ल्डस्किल्स ल्योन 2024 में 70 से ज़्यादा देशों के 1400 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने विभिन्न कौशल श्रेणियों में भाग लिया।
  • भारत ने चीन, जापान, कोरिया, सिंगापुर, जर्मनी, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया, डेनमार्क, फ्रांस, यूके, दक्षिण अफ्रीका, स्विट्ज़रलैंड, अमेरिका आदि देशों के साथ 52 कौशल श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की।