ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपो – भारत टेक्स 2025

  • 09 Sep 2024

4 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में ‘भारत टेक्स- 2025’ के पूर्वावलोकन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह बताया कि 14 से 17 फरवरी, 2025 के मध्य ‘ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपो-भारत टेक्स 2025’ (Global Textiles Expo—Bharat Tex 2025) आयोजित किया जाएगा।

  • भारत टेक्स 2025 का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम तथा ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया जाएगा।
  • कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में कपड़ा उद्योग वर्ष 2030 तक 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने और इससे 3.5 करोड़ नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है।
  • भारत टेक्स 2025 एक वैश्विक कार्यक्रम है, जो कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषदों (EPCs) के एक संघ द्वारा आयोजित किया जाएगा।
  • वस्त्र उद्योग भारत में सबसे बड़ा रोजगार सृजनकर्ता क्षेत्र है, जो सहायक क्षेत्रों के लिए नौकरियां और अवसर उत्पन्न करता है।
  • भारत विश्व स्तर पर कपास और जूट वस्त्रों में अपनी महत्वपूर्ण उत्पादन क्षमता के लिए प्रसिद्ध है।
  • हालांकि, वस्त्र उद्योग को वैश्विक बाजार में चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान और वियतनाम से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है।