'जल संचय जन भागीदारी' पहल का शुभारम्भ

  • 07 Sep 2024

6 सितंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुजरात के सूरत में ‘जल संचय जन भागीदारी’ (Jal Sanchay Jan Bhagidari) पहल का शुभारंभ किया।

  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य भर में सामुदायिक भागीदारी से लगभग 24,800 वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।
  • ये पुनर्भरण संरचनाएं वर्षा जल संचयन को बढ़ाने और दीर्घकालिक जल स्थिरता सुनिश्चित करने में सहायक होंगी।
  • यह पहल जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से शुरू की गई है।
  • जल संचय जन भागीदारी पहल" चल रहे "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" अभियान के अनुरूप है, जो दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोगात्मक जल प्रबंधन को सुदृढ़ करता है।
  • इस पहल के तहत निर्मित संरचनाएँ कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) जुड़ाव को बढ़ावा देने और समुदाय-संचालित जल संरक्षण में गुजरात की उपलब्धियों को उजागर करने में आवश्यक होंगी।