राष्ट्रीय पशुधन मिशन

राष्ट्रीय पशुधन मिशन कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की एक पहल है, जिसे वर्ष 2014-15 से शुरू किया गया है। इस योजना को अप्रैल 2019 से श्वेत क्रांति- राष्ट्रीय पशुधन विकास योजना की उप-योजना के रूप में लागू किया जा रहा है।

  • इसका उद्देश्य पशुधन क्षेत्र का संधारणीय विकास करना है, जिसमें गुणवत्ता वाले चारे और चारे की उपलब्धता में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। साथ ही पशुधन उत्पादन में मात्रत्मक और गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करना भी इसका एक प्रमुख उद्देश्य है।
  • राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) ने भोजन एवं चारे के विकास सहित ग्रामीण इलाकों में मुर्गी, भेड़, बकरी और सूअर पालन के क्षेत्र में उद्यमिता विकास एवं नस्ल सुधार पर ध्यान दिया है।