जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना

जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPCC) को औपचारिक रूप से 30 जून, 2008 को लागू किया गया था।

  • राष्ट्रीय कार्य योजना के कोर के रूप में 8 राष्ट्रीय मिशन प्रारम्भ किए गए हैं। ये मिशन जलवायु परिवर्तन, अनुकूलन तथा न्यूनीकरण, ऊर्जा दक्षता एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण की समझ को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं। 8 मिशन निम्नलिखित हैं-
    • राष्ट्रीय सौर मिशन
    • विकसित ऊर्जा दक्षता के लिए राष्ट्रीय मिशन
    • सुस्थिर निवास पर राष्ट्रीय मिशन
    • राष्ट्रीय जल मिशन
    • सुस्थिर हिमालयी पारिस्थितिक तंत्र हेतु राष्ट्रीय मिशन
    • हरित भारत हेतु राष्ट्रीय मिशन
    • सुस्थिर कृषि हेतु राष्ट्रीय मिशन
    • जलवायु परिवर्तन हेतु रणनीतिक ज्ञान पर राष्ट्रीय मिशन