वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक-2021

अक्टूबर 2021 में जर्मनवॉच द्वारा वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक-2021 (Global Climate Risk Index-2021) जारी किया गया। इस सूचकांक के अनुसार वर्ष 2019 में भारत दुनिया का 7वां सबसे जलवायु प्रभावित देश था।

  • सूचकांक के अनुसार 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में सबसे ज्यादा नुकसान भारत को ही उठाना पड़ा था। पिछले वर्ष जारी वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक में भारत इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर था। रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा नुकसान विकासशील देशों को झेलना पड़ा था। जिसका सबसे बड़ा कारण उनका इन आपदाओं के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील होना है। साथ ही उनकी क्षमता भी इतनी नहीं है कि वो जलवायु सम्बन्धी आपदाओं को झेल पाएं।