सितंबर, 2021, को विश्व बैंक द्वारा जलवायु परिवर्तन पर ग्राउंड्सवेल रिपोर्ट (Groundswell report) जारी की गई। रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन लोगों की आजीविका को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है और अत्यधिक सुभे/ स्थानों में रहने वाले लोगों के आवासन को प्रभावित कर रहा है।
मुख्य बिंदुः जलवायु परिवर्तन आंतरिक प्रवास का एक शक्तिशाली कारक बन गया है।
यह 2050 तक विश्व के 6 क्षेत्रों में 216 मिलियन लोगों को अपने देशों से स्थानांतरित करने के लिए मजबूर कर सकता है। 2050 तक, उप-सहारा अफ्रीका में आंतरिक जलवायु प्रवासियों की संख्या 86 मिलियन होने की संभावना है।