अडॉप्टेशन गैप रिपोर्ट 2020

जनवरी, 2021 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा ‘अनुकूलन अंतराल रिपोर्ट (Adaptation Gap Report) 2020’ नाम से जारी की गयी है जिसमें जलवायु परिवर्तन और इससे होने वाली घटनाओं के बढ़ने तथा इस संदर्भ में किए प्रयासों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।

  • इस रिपोर्ट के अनुसार विकासशील देशों के लिए जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के अनुकूलन की वार्षिक लागत वर्ष 2050 तक लगभग चार गुना होने का अनुमान है।
  • विकासशील देश विशेषकर अफ्रीका तथा एशिया के देश जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु पूर्णरूप से सक्षम नहीं हैं तथा यह देश अनुकूलन लागत से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा अडॉप्टेशन गैप रिपोर्ट पहली बार वर्ष 2014 में जारी की गई थी, तब से प्रत्येक वर्ष यह रिपोर्ट प्रकाशित की जा रही है।
  • रिपोर्ट का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन अनुकूलन को आगे बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को सूचित करना है।