हरित पत्तन और पोत परिवहन के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा भारत का पहला हरित पत्तन और पोत परिवहन के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र शुरू किया गया।

  • यह पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की एक तकनीकी शाखा के रूप में कार्य करेगा।
  • यह भारत में हरित पोत परिवहन के लिए विनियामक ढांचा और वैकल्पिक प्रौद्योगिकी अपनाने पर रोडमैप विकसित करेगा।

उद्देश्य : पोत परिवहन क्षेत्रक में कार्बन उदासीनता और चक्रीय आर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

  • पोत संचालन में CO2 उत्सर्जन का मुख्य स्त्रोत सहायक इंजनों, मुख्य इंजनों, बॉयलरों और भस्मकों में जीवाश्म ईंधन का दहन है।
  • प्रमुख बिंदु :
    • यह पत्तन, तटीय और अंतर्देशीय जल परिवहन तथा इंजीनियरिंग में मेक इन इंडिया को सशक्त करेगा।
    • यह फ़ास्ट-ट्रैक नवाचारों का समर्थन करेगा।
    • उद्योग के लिए कुशल कार्यबल का तैयार करेगा।
    • वैज्ञानिक अध्ययन प्रौद्योगिकी विकास तकनीकी शाखा के माध्यम से अल्पकालिक समाधान प्रदान करने में आत्मनिर्भरता प्राप्त करेगा।