रेणुका बांध परियोजना

हिमाचल प्रदेश में गिरि नदी जो युमना की सहायक नदी है पर रेणुकाजी बांध परियोजना (Renukaji Dam Project) का निर्माण किया जा रहा है।

  • इस परियोजना का निर्माण हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में किया जायेगा। इसमें 148 मीटर ऊंचाई का एक बांध बनाने की परिकल्पना की गई है।
  • यह परियोजना दिल्ली और अन्य बेसिन राज्यों को पानी की आपूर्ति करेगा। इस बांध से 40 मेगावाट बिजली उत्पन्न होगी।
  • सिंचाई या पेयजल घटक की लागत का 90% केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा, जबकि 10% शेष बेसिन राज्यों द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस परियोजना का निर्माण छह राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड की ओर से सहयोग के बाद निर्मित किया जायेगा।