इस परियोजना को भारत सरकार द्वारा वर्ष 1976 में मंजूरी दी थी। लेकिन परियोजना का काम वर्ष 1992 में रोक दिया गया था।
29 साल से बंद पड़ी लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना को दुबारा आरम्भ किया जायेगा। इस परियोजना का निर्माण उतराखंड में यमुना नदी पर किया जा रहा है।
इस परियोजना से उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली को बिजली-पानी मिलेगा। 300 मेगावाट की इस परियोजना को दोबारा शुरू करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसी साल फरवरी में पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान कर दी थी।