राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान

NEERI नागपुर, महाराष्ट्र में अवस्थित है। इस संस्थान की स्थापना 1958 में की गई थी, जिसकी 5 क्षेत्रीय प्रयोगशालाएं दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता एवं मुंबई में हैं।

यह भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

प्रमुख उद्देश्यः सतत विकास हेतु पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करना।

लक्ष्य

  • सतत विकास हेतु अभिनव एवं प्रभावी समाधान करने के साथ-साथ भारत सरकार, उद्योग एवं समाज, विशेष रूप से 800 मिलियन सुविधा से वंचित लोगों की मदद हेतु कार्य करना।