बम्बई नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी

यह एक गैर सरकारी वन्यजीव अनुसंधान संगठन है, जो वर्ष 1883 से प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा प्रदान कर रहा है।

  • यह भारत में बर्डलाइफ इंटरनेशनल के साझेदार के रूप में कार्य करता है।
  • इसका मुख्यालय मुंबई में है और एक क्षेत्रीय केंद्र ओडिशा के चिल्का झील के नजदीक आर्द्रभूमि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में है।

प्रमुख लक्ष्यः कार्यवाही आधारित अनुसंधान, शिक्षा और सार्वजनिक जागरुकता के माध्यम से प्रकृति का संरक्षण, मुख्य रूप से जैव विविधता संरक्षण करना।

  • प्रमुख गतिविधियां: प्राकृतिक इतिहास संग्रह (Natural History Collection);
  • विभिन्न प्रजातियों और आवासों पर अनुसंधान;
  • परिदृश्य (Landscapes) और समुद्री शैवाल का संरक्षण;
  • पर्यावरण सूचना प्रणाली;
  • आम जनता के लिए आउटरीच कार्यक्रम (Outreach Programme) संचालन; जैसे- शिविर, प्रदर्शनियां, व्याख्यान, अन्य घटनाएं;
  • संरक्षण शिक्षा केंद्र;
  • संचार और वकालत (Communications and Advocacy);
  • विश्वविद्यालयों के अध्ययन;
  • वन्यजीव प्रकाशन।