पार्कर सोलर प्रोब

अगस्त, 2018 में पार्कर सोलर प्रोब को सूर्य के रहस्यों का पता लगाने के लिए लॉन्च किया गया था। इस मिशन की लागत 1.6 अरब डॉलर है। इस मिशन के माध्यम से अंतरिक्ष मौसम (space weather) की प्रमुख घटनाओं से संबंधित पूर्वानुमान में सुधार किया जा सकता है।

  • अंतरिक्ष मौसम पृथ्वी पर जीवन को प्रभावित करने के साथ ही अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों को भी प्रभावित करता है।
  • सूर्य के वातावरण के रहस्यों को उजागर करने के क्रम में यह धीरे-धीरे अपनी कक्षा को सूर्य की तरफ स्थानांतरित करेगा।
  • इस मिशन का कार्यकाल 7 वर्ष है; इस दौरान पार्कर सोलर प्रोब सूर्य की 24 बार परिक्रमा करेगा।
  • इस मिशन का नाम यूजीन पार्कर के नाम पर रखा गया है। वे एक भौतिकशास्त्री थे, जिन्होंने वर्ष 1958 में सोलर विंड के अस्तित्व के बारे में बताया था।