भारत-नेपाल

सीमा से सम्बद्ध चुनौतियां: प्ैप् की बढ़ती गतिविधियों जैसे नेपाल सीमा से लड़ाकों और विस्फोटकों के प्रवेश के कारण भारत विरोधी और चरमपंथी गतिविधियों में वृद्धि।

  • नेपाल के माओवादियों की संबद्धता भारत में होने के कारण माओवादी विद्रोह फैलने का भय।
  • बच कर भाग निकलने की सहूलियत और अवैध गतिविधियां- खुली सीमा होने के कारण भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों द्वारा वांछित विद्रोही, आतंकवादी एवं कई खतरनाक अपराधी बच निकलते हैं। ये राष्ट्र-विरोधी तत्व अवैध गतिविधियों जैसे अत्यावश्यक वस्तुओं और नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी, हथियारों, ड्रग की तस्करी और मानव दुर्व्यापार में संलिप्त होते हैं।

अन्य मुद्देः कई बार विवादित सीमा दोनों पक्षों की भूमि पर अतिक्रमण का कारण बनती है।

सरकार द्वारा आरंभ की गयी पहले

बेहतर परिचालन दक्षता सुनिश्चित करने के लिए भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा पर SSB में एक नए खुफिया अनुभाग की स्थापना।

  • सीमा-पार अपराध, तस्करी, आतंकवादी गतिविधियों आदि जैसे साझा चिंता के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दोनों देशों के जिले के अधिकारियों के स्तर पर सीमा जिला समन्वय समिति की स्थापना।
  • भारत सरकार ने नेपाल सीमा के साथ 1377 किलोमीटर की सड़कों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।
  • रोजगार के अवसरों की कमी के कारण होने वाली मानव तस्करी को रोकने के लिए नेपाल को विकास सहायता प्रदान करना।