स्टार्टअप इकोसिस्टम मैप और रिसर्च सेंटर ‘स्टार्टअप ब्लिंक’ द्वारा जून 2021 में ‘ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स 2021’ (Global Startup Ecosystem Index 2021) जारी किया गया। इस सूचकांक में 1000 शहरों और 100 देशों को शामिल किया गया है। स्टार्टअप ब्लिंक द्वारा ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स वर्ष 2017 से सालाना जारी किया जाता है।
शीर्ष देशः 1. संयुक्त राज्य अमेरिका, 2. यूनाइटेड किंगडम, 3. इजरायल, 4. कनाडा, 5. जर्मनी।
शीर्ष शहरः 1. सैन फ्रांसिस्को, 2. न्यूयॉर्क, 3. बीजिंग, 4. लॉस एंजिल्स क्षेत्र, 5. लंदन।
भारत की रैंकिंगः भारत शीर्ष 100 देशों में 20वें स्थान पर है। भारत 2020 में 23वें और 2019 में 17वें स्थान पर था।