भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के आदेश पर 2008 में इकोटूरिज्म सोसाइटी ऑफ इंडिया का गठन किया गया था।
इसके संस्थापक सदस्यों में पर्यटन उद्योग के 13 व्यापक रूप से अनुभवी, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील पेशेवर, राज्य सरकार के पर्यटन और वन विभाग, वन्यजीव संरक्षक, गैर-सरकारी संगठन और संसद सदस्य शामिल थे। पारिस्थितिक पर्यटन के लिए यह राष्ट्रीय निकाय तीन स्तंभों पर आधारित है।
नीतियां और दिशानिर्देश बनाने में मदद करना;
पर्यटन हेतु सिफारिश करता है तथा सतत पर्यटन के पक्ष का समर्थन करता है;
प्रमाणीकरण में मदद करना।
वस्तुतः यह सोसाइटी भारत में उतरदायी और सतत पर्यटन के लिए कार्य करता है।