केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 1 मई, 2015 को राष्ट्रीय पर्यटन नीति-2015 का मसौदा जारी किया गया। यह मसौदा राष्ट्रीय पर्यटन नीति-2002 को पुनरावलोकन करने के बाद किया गया।
नीति का लक्ष्य देश में पर्यटन क्षेत्र का विस्तार करना है। इसका उद्देश्य वर्ष 2020 तक विश्व पर्यटक आगमन में भारत का हिस्सा वर्तमान स्थिति 0-68 प्रतिशत से बढ़ाकर 1 प्रतिशत तक बढ़ाना और 2025 तक इसे 2 प्रतिशत तक लेकर जाना है। साथ ही देश के राष्ट्रीय राजनीतिक और आर्थिक एजेंडे में पर्यटन क्षेत्र के स्थान को प्राथमिकता में लाना है।