दक्षिणी पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ Association of South East Asia nations- ASEAN की स्थापना पांच संस्थापक सदस्यों इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस, सिंगापुर और थाईलैण्ड द्वारा आसियान घोषणा (बैंकाक घोषणा) पर 8 अगस्त, 1967 को हस्ताक्षर किये जाने के पश्चात हुआ। यह हस्ताक्षर थाईलैण्ड में किया गया था। बाद में 7 जनवरी, 1994 को ब्रुनई 1995 को वियतनाम, 23 जुलाई, 1997 को लाओस एवं म्यांमार और 30 अप्रैल, 1999 को कंबोडिया आसियान का सदस्य बना।
उद्देश्यः आसियान की स्थापना दक्षिण-पूर्व एशिया में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को तेज करने के लिए किया गया था। इसका घोषित उद्देश्य क्षेत्रीय शांति और स्थायित्व सुनिश्चित करना है।