भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक - SIPRI रिपोर्ट 2023

  • 17 Mar 2023

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार भारत वर्ष 2018 से 2022 के बीच विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक रहा।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :-

  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2013-17 और 2018-22 के बीच भारत की हथियार खरीद में 11 प्रतिशत की कमी आई है।
  • विगत 5 वर्षों में विश्व में जितने हथियार खरीदे गए, उनमें से 11 प्रतिशत अकेले भारत ने खरीदे।
  • सऊदी अरब (9.6 %) हथियार खरीद के साथ दूसरे स्थान पर है। इनके बाद कतर (6.4%), ऑस्ट्रेलिया (4.7%) और चीन (4.7%) का स्थान आता है।
  • भारत के हथियार खरीद में कमी का मुख्य कारण मेक इन इंडिया प्रोग्राम है, जिसके तहत भारत सरकार का लक्ष्य हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर बनने पर है।
  • अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है, जो विश्व के कुल हथियार निर्यात का 40 फीसदी निर्यात करता है।
  • अमेरिका के बाद रूस (16%) दूसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है। उसके बाद फ्रांस (11%), चीन (5.2%) और जर्मनी (4.2%) हथियार निर्यात करता है।
  • वर्ष 2013 के बाद से अमेरिका के हथियार निर्यात में 14 % की बढ़ोतरी हुई है, वहीं रूस के हथियार निर्यात में 31 % की कमी हुई है।
  • रूस 2013-17 और 2018-22 के मध्य भारत का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्त्ता था, किंतु भारत में हथियारों के आयात में इसकी हिस्सेदारी 64% से गिरकर 45% हो गई।
  • वर्ष 2018-22 के मध्य भारत का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्त्ता फ्रांस (29%) उसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका (11%) रहा है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI): - यह एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है जो आयुध, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण में अनुसंधान हेतु समर्पित है। इसकी स्थापना वर्ष 1966 में स्टॉकहोम (स्वीडन) में हुई थी। यह नीति निर्माताओं, शोधकर्त्ताओं, मीडिया और इच्छुक जनता को खुले स्रोतों के आधार पर डेटा, विश्लेषण एवं सिफारिशें प्रदान करता है।