उत्तराखंड के माणा गांव में किया गया भारत के सबसे ऊंचाई वाले हर्बल पार्क का उद्घाटन

  • 25 Aug 2021

21 अगस्त, 2021 को उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के पास स्थितमाणा गांव में 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित भारत के सबसे ऊंचाई वाले हर्बल पार्क का उद्घाटन किया गया।

  • माणा चीन की सीमा से लगे चमोली में अंतिम भारतीय गाँव है और बद्रीनाथ के प्रसिद्ध हिमालयी मंदिर से सटा हुआ है।
  • उत्तराखंड के वन विभाग की अनुसंधान शाखा ने तीन एकड़ भूमि में यह पार्क विकसित किया है। पार्क को चार खंडों में बांटा गया है।
  • हिमालयी क्षेत्र में ऊंचाई वाले अल्पाइन क्षेत्रों में पाए जाने वाले हर्बल पार्क में लगभग 40 प्रजातियां हैं।
  • इनमें से कई प्रजातियां प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ (आईयूसीएन) की रेड लिस्ट के साथ-साथ राज्य जैव विविधता बोर्ड के अनुसार लुप्तप्राय (endangered)और संकटग्रस्त (threatened) हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण औषधीय जड़ी-बूटियां भी शामिल हैं।