वांगला महोत्सव

नवंबर 2022 , मेघालय में मध्य वांगला महोत्सव (Wangala Festival) का आयोजन किया गया। वांगला महोत्सव मेघालय में गारो समुदाय (Garo community) का एक लोकप्रिय त्योहार है। इसे 100 ड्रम फेस्टिवल (100 drums festival) के रूप में भी जाना जाता है।

मुख्य बिंदु : यह एक फसल उत्सव है जो गारो जनजाति के मुख्य देवता 'सालजोंग' (Saljong) के सम्मान में आयोजित किया जाता है। सालजोंग को उर्वरता का सूर्य देवता भी माना जाता है।

  • यह त्यौहार सर्दियों के मौसम के आरंभ तथा परिश्रम की अवधि के अंत का प्रतीक है। इस दौरान आदिवासी अपने देवता (सलजोंग) को प्रसन्न करने के लिए बलि चढ़ाते हैं।
  • समारोहों में सूर्य भगवान को स्थानीय चावल से बना पेय पदार्थ परोसा जाता है तथा रंगीन पारंपरिक पोशाक पहन कर लोग 100 ढोल की थाप पर नृत्य करते हैं।