सितंबर, 2022 को ओडिशा में वार्षिक फसल उत्सव 'नुआ खाई' (Nua Khai) मनाया गया। यह ओडिशा राज्य का एक प्रमुख उत्सव है।
प्रमुख बिंदु: नुआखाई एक कृषि प्रधान उत्सव है। इसे गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है।
यह फसल उत्सव पश्चिमी ओडिशा और झारखंड के सिमडेगा जिले के पड़ोसी क्षेत्रों में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।
नुआ खाई उत्सव में फसल की कटाई से पहले देवताओं को मौसम के नए चावल चढ़ाए जाते हैं।
नुआ का अर्थ है ‘नया’ और खाई का अर्थ है ‘भोजन’, इसलिए पश्चिमी ओडिशा के लोगों द्वारा ‘समलेश्वरी देवी’ को नया काटा हुआ भोजन चढ़ाया जाता है।
यह त्यौहार न केवल किसानों की अच्छी फसल के लिए आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है, साथ ही 'भोजन ही भगवान' की संकल्पना को बढ़ावा देता है। यह ग्रामीण समुदाय की सामाजिकता की भावना का भी प्रतीक है।
‘नुआखाई भेटघाट’ नामक सामुदायिक समारोह त्योहार का एक प्रमुख हिस्सा है।
इस उत्सव में घर के बरामदे और मिट्टी की दीवारों को 'झुटी' से सजाया जाता है, जो रंगोली डिजाइन के समान है।