​​राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति

हाल ही में, प्रधान मंत्री ने राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (National Logistics Pollycy-NLP) का अनावरण किया है।

उद्देश्यः देश भर में वस्तुओं की बाधारहित आवाजाही को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, घरेलू और वैश्विक बाजारों में भारतीय वस्तुओं की प्रतिस्पर्द्धात्मकता में सुधार लाना भी है।

  • संसाधनों की प्राप्ति या उत्पादन, भंडारण और अंतिम गंतव्य पर पहुंचने तक उनके परिवहन के प्रबंधन की समग्र प्रक्रिया को लॉजिस्टिक्स कहा जाता है। लॉजिस्टिक्स अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
  • एक अनुमान के अनुसार, भारतीय लॉजिस्टिक्स क्षेत्रक वर्ष 2021 में 250 बिलियन डॉलर से अधिक का था। वर्ष 2025 में इसके 380 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

विजनः त्वरित और समावेशी विकास के लिए देश में तकनीकी रूप से सक्षम, एकीकृत, लागत-कुशल, लचीला, टिकाऊ और विश्वसनीय लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम विकसित करना।