अंतःक्षेत्रों का विवाद

भारत एवं बांग्लादेश के मध्य कुछ अंतःक्षेत्रों का विवाद आरंभ से ही बना हुआ है। 1974 में हुए समझौते के माध्यम से इसको हल करने का प्रयास किया गया था, किंतु इसका पूर्ण समाधान नहीं हो सका था।

  • भारत एवं बांग्लादेश के मध्य सैकड़ों अन्तर्वेश (Enclaves) हैं। भारत के अंतर्वेशों की संख्या लगभग 106 है, वहीं बांग्लादेश के अंतर्वेशों की संख्या लगभग 92 है।
  • बांग्लादेश के अंतर्वेश भारत के पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम एवं मेघालय राज्यों में है। इन अंतर्वेशों को यहां की भाषा में छिटमहल कहा जाता है। वर्तमान में दोनों सरकारें इस विवाद को सुझलाने के व्यावहारिक क्रियान्वयन चरण पर पहुंच गई हैं।