फ्रेंड शोरिंग रणनीति

अमेरिकी वित्त मंत्री ने भारत के लिए फ्रेंड शोरिंग का समर्थन किया है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव ने भू-राजनीतिक जोखिम वाले देशों से परे व्यापार में विविधता लाने के लिये ‘फ्रेंडशोरिंग’ पर जोर दिया है।

  • इस रणनीति का उपयोग बाह्य अवरोधों या आर्थिक मंदी से वैश्विक आपूर्तिश्रृंखला की रक्षा हेतु किया जाता है। एक देश कच्चे माल, घटकों और यहां तक कि निर्मित वस्तुओं को उन देशों से प्राप्त करता है, जो इसके मूल्यों को साझा करते हैं। इसमें आपूर्तिश्रृंखलाओं की स्थिरता के लिये ‘खतरा’ माने जाने वाले देशों पर निर्भरता धीरे-धीरे कम हो जाती है। इसे ‘एलीशोरिंग’ भी कहा जाता है।