दिल्ली घोषणा-पत्र

जनवरी 2022 में भारत एवं मध्य एशियाई देशों के मध्य राष्ट्रप्रमुखों का एक आभासी शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस शिखर सम्मेलन में जारी दिल्ली घोषणा-पत्र के कुछ प्रमुख बिंदु निम्न हैं-

  • प्रत्येक दो वर्ष में शिखर सम्मेलन का आयोजन।
  • अफगानिस्तान पर एक संयुक्त कार्यदल का गठन।
  • भारत और इच्छुक मध्य एशियाई देशों के मध्य संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास का आयोजन।
  • सभी पांचों देशों द्वारा चाबहार बंदरगाह के उपयोग को चालू करने के लिये एक समूह का गठन।
  • नई दिल्ली में एक भारत-मध्य एशिया सचिवालय की स्थापना।