प्रश्न : साक्षात्कार से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर चर्चा करें?

उत्तर :

• जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिखित भाग में आयोग के विवेकानुसार निर्धारित न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करते हैं उन्हें साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाता है।

• साक्षात्कार कुल 275 अंकों का होता है। इसमें कोई न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स नहीं होता।

• साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या कुल रिक्तियों की संख्या से लगभग दुगनी होती है, अर्थात पदों की संख्या 1000 है तो साक्षात्कार के लिए 2000 से अधिक छात्र बुलाये जाते हैं।