प्रश्न : प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम क्या है?

उत्तर :

प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय प्रश्न) प्रकार के दो प्रश्न पत्र होते हैं। प्रत्येक पत्र 200-200 अंकों का होता है। सामान्य अध्ययन प्रथम एवं सामान्य अध्ययन द्वितीय। सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र केवल क्वालीफाइंग है अर्थात इसमें प्राप्त अंक प्रारंभिकी की अर्हता तैयार करने में शामिल नहीं किये जाते। लेकिन इस पत्र में न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है।

प्रथम पत्र (200 अंक)

प्रश्नः 100

1. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं।

2. भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन।

3. भारत एवं विश्व भूगोलः भारत एवं विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल।

4. भारतीय राज्यतंत्र और शासन-संविधान, राजनैतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे, आदि।

5. आर्थिक और सामाजिक विकास,सतत विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि।

6. पारिस्थितकीय पारितंत्र  पर सामान्य मुद्दे-जैव विविधता व जलवायु परिवर्तनः विषय की विशेषज्ञता की जरूरत नहीं।

7. सामान्य विज्ञान।

द्वितीय प्रश्नपत्र (200 अंक)

अवधि: दो घंटे

प्रश्नः 80

1- बोधगम्यता,

2- संचार कौशल सहित अंतर-वैयक्तिक कौशल।

3- तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता।

4- निर्णय लेना और समस्या समाधान।

5- सामान्य मानसिक योग्यता।

6- आधारभूत संख्यनन (संख्याएं और उनके संबंध, विस्तार क्रम आदि) (दसवीं कक्षा का स्तर), आंकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ, तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता आदि-दसवीं कक्षा का स्तर)