चंद्रयान -3 सफलतापूर्वक लॉन्च

  • 15 Jul 2023

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 14 जुलाई, 2023 को भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

  • चंद्रयान–3 को आन्ध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण किया गया।
  • 43.5 मीटर ऊंचे एवं 642 टन वजन के रॉकेट LVM3-M4 के द्वारा चंद्रयान-3 उड़ान भरी।
  • सफल होने पर भारत चंद्रमा पर कंट्रोल्ड लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
  • अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं।
  • चंद्रयान-3 में एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल, प्रोपल्शन मॉड्यूल और एक रोवर है, जिसका उद्देश्य अंतर ग्रहीय मिशनों के लिए नई प्रौद्योगिकी विकसित करना है।
  • अगले 42 दिनों में 3,84,000 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए यह चंद्रमा तक पहुंच जाएगा।

चंद्रयान-3 के मिशन उद्देश्य :-

  1. चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग का प्रदर्शन करना
  2. रोवर को चंद्रमा पर घूमते हुए प्रदर्शित करना और
  3. यथास्थान वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना।