​नक्सलवाद समाप्त करने हेतु समय सीमा तय

  • 10 Feb 2025

8 फरवरी, 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री ने वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से निपटने के चल रहे प्रयासों के संदर्भ में, 31 मार्च, 2026 तक भारत से नक्सलवाद को खत्म करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। यह घोषणा बीजापुर, छत्तीसगढ़ में एक सफल अभियान के बाद आई है, जहां सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है।

मुख्य तथ्य:

  • समय सीमा: सरकार ने भारत से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए मार्च 2026 की समय सीमा निर्धारित की है।
  • बीजापुर अभियान: सुरक्षा बलों ने बीजापुर, छत्तीसगढ़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया, और बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए।
  • नक्सली घटनाओं में कमी: 2004 से 2014 तक नक्सल संबंधित 16,463 घटनाएं हुईं, जो 2014 से वर्तमान तक 53% घटकर 7744 घटनाएं हो गईं।
  • हताहतों की संख्या में कमी: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के हताहतों की संख्या में 73% और नागरिकों की मौतों में 69% की कमी आई है। सबसे अधिक हताहत 2010 में हुए थे, जिसमें 1005 मौतें हुईं, जो 2023 में घटकर 138 हो गईं।
  • नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या : 2024 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या घटकर 38 हो गईहै।