एशियाई आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024

  • 31 May 2024

20-27 मई, 2024 के मध्य उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियाई आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में भारतीय आर्मरेसलर्स ने 1 स्वर्ण एवं 6 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते।

  • दो श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करने वाले श्रीमंत झा भारत के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने बाएं हाथ के पैरा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और दाएं हाथ के पैरा वर्ग में कांस्य पदक भी जीता।
  • लक्ष्मण सिंह भंडारी ने मास्टर्स श्रेणी में दो कांस्य पदक जीते।
  • सचिन गोयल ने प्रतिस्पर्धी दाएं हाथ के सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • अरुणाचल प्रदेश की इबी लोलेन ने महिलाओं की दाएं और बाएं हाथ की श्रेणियों में दो कांस्य पदक जीते।
  • पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया (PAFI), एशियाई आर्मरेसलिंग फेडरेशन (AAF) और विश्व आर्मरेसलिंग फेडरेशन (WAF) से संबद्ध एकमात्र भारतीय संगठन है।