SFO Technologies की शून्य उत्सर्जन पहल

  • 15 May 2024

11 मई, 2024 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने NeST समूह की प्रमुख कंपनी ‘एसएफओ टेक्नोलॉजीज’ (SFO Technologies) की ‘कार्बन कटौती पहल’ (Carbon Reduction Initiative) का अनावरण किया।

  • यह पहल संयुक्त राष्ट्र के 2035 तक 50 प्रतिशत की कमी और 2040 तक शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के उद्देश्य का अनुसरण करती है।
  • इस अवसर को चिह्नित करने के लिए भारत के पहले निजी ‘विशेष आर्थिक क्षेत्र’ (SEZ) नेस्ट हाईटेक पार्क में वृक्षारोपण किया गया।
  • एसएफओ टेक्नोलॉजीज ने पिछले कई वर्षों से इसरो के साथ कई परियोजनाओं में काम किया है। इनमें चंद्रयान और आदित्य मिशनों के लिए एंटीना प्रणालियों का निर्माण और लॉन्च वाहनों के लिए क्रायोजेनिक इंजन नियंत्रण प्रणाली आदि शामिल हैं।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी।
  • इसका मुख्यालय कर्नाटक के बेंगलुरु में है तथा इसके वर्तमान अध्यक्ष श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ हैं।