विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2024

  • 09 May 2024

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने 7 मई, 2024 को ‘विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2024’ जारी की।

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2022 में भारत को 111 बिलियन डॉलर से अधिक का प्रेषण प्राप्त हुआ, जो विश्व के देशों में सबसे अधिक है और इस प्रकार भारत 100 बिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में भारत, मैक्सिको, चीन, फिलीपींस और फ्रांस शीर्ष पांच प्रेषण प्राप्तकर्ता देश थे।
  • रिपोर्ट में पिछले कुछ वर्षों में भारत में प्रेषण की निरंतर वृद्धि पर प्रकाश डाला गया है। इसके अनुसार भारत, वर्ष 2010 (53.48 बिलियन डॉलर), 2015 (68.91 बिलियन डॉलर) और 2020 (83.15 बिलियन डॉलर) में प्रेषण प्राप्त करने वाला शीर्ष देश था।
  • दक्षिणी एशिया के तीन देश- भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश, विश्व में अंतरराष्ट्रीय प्रेषण के शीर्ष 10 प्राप्तकर्ताओं में से एक हैं।
  • पाकिस्तान और बांग्लादेश 2022 में छठे और आठवें सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रेषण प्राप्तकर्ता थे, जिन्होंने क्रमशः लगभग 30 बिलियन डॉलर और 21.5 बिलियन डॉलर प्राप्त किए।