West (इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्रें में महिलाएओं) पहल
हल ही में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने ‘इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं’ {(Women in Engineering, Science and Technology (West)} नामक पहल की शुरुआत की गई।
इस पहल की शुरुआत STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए की गई है।
WEST एक नई I-STEM (भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग सुविधाओं) पहल है।
इसका उद्देश्यः शोधकर्ताओं को संसाधनों से जोड़ना है।
I-STEM अनुसंधान उपकरण/सुविधाओं को साझा करने हेतु एक राष्ट्रीय पोर्टल है। इसके साथ ही यह शिक्षा और उद्योग जगत में अनुसंधान एवं विकास और तकनीकी नवाचार में सहयोग को बढ़ावा देता है।
यह कौशल विकास कार्यक्रम की सुविधा प्रदान करेगा, साथ ही यह अनुसंधान एवं विकास (R&S) सुविधाओं और R&S सॉफ्रटवेयर प्लेटफॉर्म तक पहुंच भी प्रदान करेगा।
West पहल के तहत I-STEM द्वारा महिला उद्यमियों के विज्ञान और प्रद्योगिकी से सम्बंधित स्टार्ट-अप्स को प्रदान की जा रही वर्तमान सहायता को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
STEM में महिलाओं की वर्तमान स्थितिः
विश्व आर्थिक मंच के अनुसार STEM क्षेत्र में छात्रओं और महिला कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व बहुत कम है।
स्कूलों में, अधिकांश छात्रएं गणित और इंजीनियरिंग जैसे विषयों के बजाए कला विषय का चयन करती है।
विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार वैश्विक स्तर पर तृतीयक शिक्षा में 35 प्रतिशत लड़कों की तुलना में केवल 18 प्रतिशत लड़कियां STEM क्षेत्र में अध्ययन कर रही हैं।
संयुक्त राष्ट्र का सतत विकास लक्ष्य-5 लैंगिक समानता से सम्बंधित है। आर्थिक सशत्तिफ़करण और अधिक प्रतिनिधित्व प्राप्त करने हेतु महिलाएं सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ सक्षम प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रही हैं।