​विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति रिपोर्ट, 2022

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने ‘विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति रिपोर्ट, 2022, नामक शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट तैयार करने वाला संगठनः यह संयुत्तफ़ रूप से खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO), अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IAFD), संयुत्तफ़ राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ/@UNICEF), विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा तैयार की जाती है।

रिपोर्ट से संबंधित प्रमुख निष्कर्ष

वैश्विक स्तर पर

  • वर्ष 2021 में 82.8 करोड़ लोग भुऽमरी से पीडि़त थे, जो वर्ष 2020 से लगभग 4-6 करोड़ अधिक है।
  • वर्ष 2030 तक भुखमरी, खाद्य असुरक्षा और कुपोषण को उसके सभी रूपों में समाप्त करने का सतत विकास लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन इस रिपोर्ट से प्रतीत होता है कि विश्व इस लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है।

भारत के संदर्भ में

  • भारत की कुल जनसंख्या में 16.3 प्रतिशत लोग अल्पपोषण की समस्या से ग्रसित है।
  • 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में दुर्बलता (लम्बाई की तुलना में कम वजन): 17.3 प्रतिशत।
  • 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में ठिगनापन (आयु के हिसाब से छोटा कद): 30.9 प्रतिशत।