बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

सितम्बर 2022 को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत का दौरा किया और दोनों देशों के बीच संबंधों की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत करने के लिए भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

भारत और बांग्लादेश ने नदी जल के बंटवारे से लेकर अंतरिक्ष तक के क्षेत्रें में सहयोग के लिये सात समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं और नई कनेक्टिविटी तथा ऊर्जा पहल का अनावरण किया है।

बैठक की मुख्य विशेषताएं:

  • दोनों पक्षों ने सात समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किये, जिसमें शामिल हैं:
  • सीमा पार से कुशियारा नदी से जल की निकासी।
  • समझौते से भारत में दक्षिणी असम और बांग्लादेश के सिलहट क्षेत्र को लाभ होगा।
  • अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में सहयोग।
  • माल ढुलाई जैसे क्षेत्रें में रेलवे द्वारा उपयोग की जाने वाली सूचना प्रौद्योगिकी प्रणालियों पर सहयोग।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग।
  • भारत में बांग्लादेश रेलवेकर्मियों और बांग्लादेशी न्यायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रसार भारती और बांग्लादेश टेलीविजन के मध्य प्रसारण में सहयोग।
  • दोनों देशों ने भारत से रियायती वित्त पोषण के साथ बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में बनाई जा रही मैत्री सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट की पहले यूनिट का अनावरण किया।
  • यूनिट को अगस्त 2022 में बांग्लादेश के पॉवर ग्रिड के साथ सिंक्रोनाइज गया था और पूर्ण होने पर यह परियोजना 1,320 MW विद्युत् उत्पन्न करेगी।
  • 5.13 किलोमीटर के रूपशा रेल पुल का भी उद्घाटन किया गया, जो 64.7 किलोमीटर के खुलना-मोंगला बंदरगाह ब्रॉड गेज रेलवे परियोजना का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।
  • भारत ने बांग्लादेश में विकास परियोजनाओं के लिये 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रियायती ऋण प्रदान किया है।