11वीं कृषि संगणना

जुलाई 2022 को केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री द्वारा 11 वीं कृषि संगणना (2021-2022) का शुरूआत किया गया। यह संगणना राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से वर्ष 1970-71 से आयोजित किया जा रहा है।

  • यह संगणना संयुक्त राष्ट्र कृषि एवं खाद्य संगठन (FAO) के वैश्विक कृषि संगणना कार्यक्रम के तहत की जाती है।
  • यह संगणना प्रत्येक 5 वर्षों में की जाती है, जो खेती के अधीन भू-जोत की प्रकृति और उनका आकार, वर्ग के अनुसार भू-जोत का वितरण, भूमि उपयोग संबंधी आंकड़े, काश्तकारी और फसल पैटर्न के संकेतकों पर जानकारी के मुख्य स्त्रोत हैं।
  • यह संगणना कृषि सांख्यिकी की एक व्यापक एकीकृत राष्ट्रीय प्रणाली के विकास के लिए आधार प्रदान करती है।
  • इस संगणना के दौरान पहली बार स्मार्टफोन और टैबलेट का उपयोग करते हुए डेटा संग्रह किया जाएगा।