ट्रोजन क्षुद्रग्रह को बृहस्पति ट्रोजन या ट्रोजन भी कहा जाता है। यह क्षुद्रग्रहों का एक बड़ा समूह है जो बृहस्पति ग्रह के साथ कक्षा साझा करते हुए सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।
ट्रोजन दो समूहों में सूर्य की परिक्रमा करते हैं, जिसमें एक समूह बृहस्पति से आगे है जबकि दूसरा समूह इसके पीछे चक्कर लगता है।
ट्रोजन क्षुद्रग्रहों को टाइम कैप्सूल माना जाता है क्योंकि इनका निर्माण करने वाली मौलिक सामग्री बाह्य ग्रहों (outer planets) का अवशेष मानी जाती है।
ये आदिम पिंड (primitive bodies) सौर मंडल के जन्म एवं इतिहास को समझने के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।