स्वीडिश थिंक टैंक ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीटड्ढूट-सिपरी’ (SIPRI) द्वारा 15 मार्च, 2021 को हथियारों के आयात और निर्यात पर रिपोर्ट जारी की गई।
मुख्य तथ्य
2011-15 और 2016-20 के बीच भारत के हथियार आयात में 33% की कमी आई है, फिर भी भारत, सऊदी अरब के बाद दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बना हुआ है।
2011-15 और 2016-20 के बीच रूस भारत के लिए हथियारों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता देश था।
वर्ष 2011-15 में, अमेरिका, भारत को हथियार आपूर्ति करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश था, लेकिन 2016-20 में अमेरिका से भारत का हथियारों का आयात पिछले पांच साल की अवधि की तुलना में 46% कम हुआ, जिसके परिणामस्वरूप 2016-20 में अमेरिका, भारत के लिए चौथा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है। वर्ष 2016-20 में भारत के लिए फ्रांस और इजरायल क्रमशः दूसरे और तीसरे सबसे बड़े हथियार आपूर्तिकर्ता देश थे।
दुनिया के सबसे बड़े हथियार निर्यातक, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने निर्यात में वृद्धि देखी है। निर्यात का इसका वैश्विक हिस्सा 2011-15 और 2016-20 के बीच 32% से 37% हो गया है।
2016-20 में पांच सबसे बड़े हथियार निर्यातक अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी और चीन थे, जबकि शीर्ष आयातक सऊदी अरब, भारत, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया और चीन थे।
सिपरी के अनुसार, 2016-20 के दौरान भारत के पास वैश्विक हथियारों के निर्यात में 0-2% की हिस्सेदारी थी, जिससे यह देश दुनिया का प्रमुख हथियारों का 24वां सबसे बड़ा निर्यातक बन गया।