न्यू शेफर्ड

ब्लू ओरिजिन नामक एक कंपनी ने ‘न्यू शेफर्ड’ पर पहली सीट हेतु ऑनलाइन नीलामी का समापन किया, जो कि पर्यटकों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिये एक रॉकेट प्रणाली है। इसने 20 जुलाई, 2021 को अपनी पहली मानव उड़ान भरी, जो नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन के चंद्रमा पर उतरने की 52वीं वर्षगांठ है।

  • न्यू शेफर्ड का नाम अंतरिक्ष यात्री एलन शेफर्ड के नाम पर रखा गया है, जो कि अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी थे। न्यू शेफर्ड पृथ्वी से 100 किमी. से अधिक की दूरी पर अंतरिक्ष के लिये उड़ानों और पेलोड हेतु आवास प्रदान करता है।
  • यह एक रॉकेट प्रणाली है, जिसे अंतरिक्ष यात्रियों और अनुसंधान पेलोड को कार्मण रेखा से आगे ले जाने के लिये डिजाइन किया गया है।
  • यह विचार अकादमिक अनुसंधान, कॉर्पोरेट प्रौद्योगिकी विकास और उद्यमशीलता के उपक्रमों जैसे उद्देश्यों के लिये अंतरिक्ष में आसान और अधिक लागत प्रभावी पहुंच प्रदान करेगा।

अंतरिक्ष पर्यटन

  • अंतरिक्ष पर्यटन मनोरंजक उद्देश्यों के लिये अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले मनुष्यों से संबंधित है। यह आम लोगों को मनोरंजन, अवकाश या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिये अंतरिक्ष में जाने की क्षमता प्रदान करना चाहता है।
  • यह उन व्यक्तियों के लिये अंतरिक्ष को अधिक सुलभ बना देगा जो अंतरिक्ष यात्री नहीं हैं और गैर-वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिये अंतरिक्ष में जाना चाहते हैं।
  • तीन निजी कंपनियां - ब्लू ओरिजिन, वर्जिन गैलेक्टिक और स्पेसएक्स अब अंतरिक्ष में विभिन्न शोधों का पता लगाने के मानव प्रयास का नेतृत्व कर रही हैं।
  • उनकी प्रगति यह तय करेगी कि अंतरिक्ष यात्र एक दिन हवाई यात्र की तरह सुलभ हो जाएगी या नहीं।