राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम

भारत में किशोरों के स्वास्थ्य एवं विकास जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 07 जनवरी, 2014 में शुरू किया गया था।

  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत 10-19 वर्ष के किशोर एवं किशोरियों को किशोर स्वास्थ्य केन्द्रों के पीयर एजुकेटर प्रोग्राम माध्यम से समुदाय स्तरीय सेवाएं प्रदान करने का उद्देश्य रखा गया है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में निम्नलिखित घटक शामिल हैं-
  • सभी राज्यों में सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों के विभिन्न स्तरों पर किशोर हितैषी स्वास्थ्य क्लिनिक की स्थापित किए गए हैं। स्कूल जाने वाले किशोर लड़के एवं लड़कियों के लिये साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन कार्यक्रम लागू किया गया है।
  • पीयर एजुकेटर प्रोग्राम को 200 जिलों में लागू किया गया है जो समग्र स्वास्थ्य सूचकांक पर आधारित है और इन्हें उच्च प्राथमिकता वाले जिले के रूप में पहचाना जाता है। इन जिलों के 50 ब्लॉकों में पूर्ण रूप से पीयर एजुकेटर प्रोग्राम का कार्यान्वयन किया जा रहा है।
  • माहवरी स्वच्छता योजना के तहत राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में किशोर लड़कियों (आयु 10-19 वर्ष) को सैनिटरी नैपकिन प्रदान करने के लिये धन का आवंटन किया गया है।