भारत के लिए हिंद प्रशांत वह विशाल समुद्री क्षेत्र है, जो उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट से लेकर अफ्रीका के पूर्वी तटों तक फैला हुआ है।
भारत की इस परिभाषा को अधिकांश देशों ने स्वीकार भी किया है। वर्तमान के भू-राजनीतिक विश्व में ‘हिंद प्रशांत’ क्षेत्र का तेजी से महत्व बढ़ता जा रहा है। भारत के आसियान मित्रों का इससे संबंध है, और इसने क्वॉड साझेदारी को आगे बढ़ाने का भी फैसला किया है।
हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ भागों को मिलाकर जो समुद्र का एक हिस्सा बनता है, उसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र कहते हैं। यह क्षेत्र हाल के वर्षों में भू-राजनीतिक रूप से विश्व की विभिन्न शक्तियों के मध्य कूटनीति एवं संघर्ष का नया केंद्र बन चुका है।