भारतीय पर्यटन विभाग ने सितंबर 2002 में ‘अतुल्य भारत’ अभियान को शुरू किया था, जिसका उद्देश्य भारतीय पर्यटन को वैश्विक मंच पर उभारना है। यह अभियान देश-विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करता है।
इस अभियान के तहत हिमालय, वन्य जीव, योग और आयुर्वेद की ओर अंतरराष्ट्रीय समूह का ध्यान आकर्षित किया गया। वास्तव में इस अभियान से देश के पर्यटन क्षेत्र में संभावनाओं के नए द्वार खुले हैं।
देश की पर्यटन क्षमता को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने वाला यह इस प्रकार का पहला प्रयास था।