भूटान:

भूटान पूर्वी हिमालय क्षेत्र में स्थित एक पर्वतीय देश है। यह उत्तर में चीन तथा शेष तीन दिशाओं से भारत द्वारा घिरा हुआ है। यहां की जलवायु ठंडी है। यहां संवैधानिक राजतंत्र प्रणाली स्थापित है। भूटान 1971 ई- में संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुआ तथा 1973 ई- में गुटनिरपेक्ष आंदोलन का सदस्य बना। यह दक्षेस (सार्क) एवं बिम्सटेक क्षेत्रीय समूहों का भी सदस्य है।

राजधानीः थिंफू_ शासन प्रणालीः संवैधानिक राजतंत्र_ क्षेत्रफलः 38,394 वर्ग किमी-_सरकारी भाषाः जोंखा, नेपाली_ धर्मः बौद्ध_ मुद्राः नगल्त्रम_ प्रति व्यक्ति जी-डी-पी- (पी-पी-पी-)ः $ 8,200_ कुल जनसंख्या 758,288_ नगरीय जनसंख्याः 40-1 प्रतिशत_ जीवन प्रत्याशा (वर्षों में)ः 70-6_ प्रजातियांः भूटानी, पारंपरिक नेपाली_ कृषि योग्य भूमिः 2-6 प्रतिशत_ उद्योगः सीमेंट, लकड़ी, फल, एल्कोहल, कैल्शियम कार्बाइड_ आयातः ईंधन, अनाज, मशीनरी वाहन_ निर्यातः जिप्सम, सीमेंट, हथकरघा, टिम्बर_ राष्ट्रीय दिवसः 17 दिसंबर।

1- भूटान विश्व का नवीनतम लोकतांत्रिक देश है और यह एकमात्र ऐसा देश है जो अपने आर्थिक विकास की माप राष्ट्रीय खुशहाली के आधार पर करता है।

3- भूटान में पेड़ लगाना लोकप्रिय है- यहां वह लंबे जीवन, सुंदरता और सहानुभूति के प्रतीक हैं।

4- पहला आम चुनाव 2008 में हुए थे। इसमें सिर्फ दो पार्टियों ने हिस्सा लिया था और राजशाही से संबंधित भूटान पीस एंड प्रॉसपैरिटी पार्टी (डीपीटी) जीत गई थी। लेकिन 2013 में दूसरा चुनाव विपक्षी पार्टी पीपल्स डेमोक्रिटिक पार्टी (पीडीपी) ने जीता।

5- भूटान का मुख्य निर्यात बिजली है, वह भारत को पनबिजली बेचता है। इसके अलावा लकड़ी, सीमेंट, कृषि उत्पाद और हस्तशिल्प का भी निर्यात करता है।

6- भूटान मे प्लास्टिक की थैलियां 1999 से ही प्रतिबंधित हैं और तंबाकू लगभग पूरी तरह से गैरकानूनी है।

7- भूटान की लगभग आधी आबादी भूटान के मूलनिवासी हैं, जिन्हें गांलोप कहा जाता है और इनका निकट का संबंध तिब्बत की कुछ प्रजातियों से है। इसके अलावा अन्य प्रजातियों में नेपाली है और इनका सम्बन्ध नेपाल राज्य से है।

8- तीरंदाजी यहाँ का राष्ट्रीय ऽेल है।


पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें