चीन:

यह विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला और भौगोलिक दृष्टि से चौथा सबसे बड़ा देश है। इसमें 21 राज्य, 5 स्वयं-शासित क्षेत्र तथा तीन नगरपालिका क्षेत्र शामिल हैं। यह 1911 ई- में गणतंत्र बना था। 1 अक्टूबर, 1949 में बीजिंग में इसे लोकतंत्रीय गणराज्य बनाने की घोषणा की गयी। किन्तु एकदलीय शासन व्यवस्था के कारण यहां वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना नहीं हो पायी। वास्तविक लोकतंत्र की मांग के लिए वर्ष 1989 में थियानमेन चौक पर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। कुछ लोगों को टैंक से कुचल दिया गया। इसी घटना से प्रभावित होने के कारण प्रसिद्ध लोकतांत्रिक चीनी नेता ली जियाओबा चीन को लौट आए। लोकतंत्र के इस आंदोलन के कारण इन्हें जेल भी जाना पड़ा और इसी कारण इन्हें वर्ष 2010 में नोबल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

राजधानीः बीजिंग_ शासन प्रणालीः एक दलीय गणतंत्र_ क्षेत्रफलः 95,96,960 वर्ग किमी-_ सरकारी भाषाः चीनी मंडारिन_ धर्मः ताओ, बौद्ध_ मुद्राः युवान_ घनत्वः 147-27 व्यक्ति/वर्ग किमी-_ प्रति व्यक्ति जी-डी-पी-(पी-पी-पी-)ः $15400_ कुल जनसंख्या 1,379,302,771_ जनसंख्या वृद्धि दरः 0-41»_ नगरीय जनसंख्याः 57-9 प्रतिशत_ जीवन प्रत्याशा (वर्षों में)ः 75-7_ प्रजातियांः चीनी, युवांग_ कृषि योग्य भूमिः 11-3 प्रतिशत_ कृषि उत्पादः चावल, गेहूं_ उद्योगः लोहा, सूत्री वस्त्र_ आयातः मशीनरी, खनिज ईंधन_ निर्यातः मशीनरी, जूते, खिलौने_ राष्ट्रीय दिवसः 1 अक्टूबर।

1- चीन की महान दीवार विश्व के 7 अजूबों में शामिल है।

2- यहां से ही प्रसिद्ध रेशम मार्ग का प्रारंभ होता है।

3- चीन एशिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसकी राजधानी बीजिंग है। यहाँ के अधिकांश निवासी बौद्ध हैं।

4- चीन देश का उल्लेऽ महाभारत, मनुस्मृति आदि ग्रंथों में बराबर मिलता है। यहाँ के रेशमी कपड़े भारत में ‘चीनांशुक’ नाम से इतने प्रसिद्ध थे कि रेशमी कपड़े का नाम ही ‘चीनांशुक’ पड़ गया है।

5- चीन की विशाल दीवार मिट्टðी और पत्थर से बनी एक किलेनुमा दीवार है जिसे चीन के विभिन्न शासको के द्वारा उत्तरी हमलावरों से रक्षा के लिए पाँचवीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर सोलहवी शताब्दी तक बनवाया गया।

6- चीन ने कुनमिंग से राजधानी बीजिंग तक के लिए अपना सबसे लंबा बुलेट ट्रेन ‘शांगरी-ला ऑफ द वर्ल्ड’ शुरू किया है।

7- चीन संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है।

8- चीन द्वारा विश्व की सबसे बड़ी रेडियो दूरबीन ‘फास्ट’ (थ्।ैज्) का निर्माण किया गया है।

9- चीन ळ-20, ब्रिक्स, ऐपेक (।च्म्ब्) का सदस्य है।

10- ब्रिक्स विकास बैंक (न्यू इवैलपमेंट बैंक) का मुख्यालय शंघाई में स्थित है।

11- चीन यू-एस-ए- के बाद विश्व की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था है।

12- चीन द्वारा पिछले वर्ष मई 2017 में महत्वाकांक्षी अवसंरचना निर्माण एवं संपर्क निर्माण योजना वन बेल्ट, वन रोड (व्ठव्त्) की रूपरेखा प्रदान की है। भारत इस योजना का हिस्सा नहीं है।


पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें