साइप्रस:
यह भूमध्य सागर में स्थित द्वीपों में तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। इसके उत्तर में तुर्की है। सन् 1976 से यह दो भागों में उत्तरी तथा दक्षिणी जो क्रमशः तुर्की तथा ग्रीक जनसंख्या बहुल है, अटिला रेखा द्वारा अलग है। साइप्रस के एकीकरण की संयुक्त राष्ट्र संघ की योजना पर उस समय पानी फिर गया, जब एकीकरण की इस योजना के प्रस्ताव को रूस ने 21 अप्रैल, 2004 को सुरक्षा परिषद में यह कहकर वीटो कर दिया कि प्रस्ताव दोनों संबद्ध पक्षों की सहमति से ही लाया जाना चाहिए। साइप्रस यूरोपीय संघ में 1 मई, 2004 को शामिल हो गया। 1 जनवरी, 2008 को साइप्रस ने साइप्रसी पाउंड के स्थान पर यूरो को मुद्रा के रूप में अपनाया।
राजधानीः निकोसिया
शासन प्रणालीः एकात्मक बहुदलीय
क्षेत्रफलः 9,251 वर्ग किमी
सरकारी भाषाः ग्रीक, तुर्की
धर्मः पारंपरिक यूनानी, इस्लाम
मुद्राः यूरो
घनत्व (वर्ग किमी-)ः 130-46
प्रति व्यक्ति जी-डी-पी-(पी-पी-पी-)ः $35,000
वास्तविक वृद्धि दरः 1-32
कुल जनसंख्या 1,221,549
नगरीय जनसंख्याः 66-8
जीवन प्रत्याशा (वर्षों में)ः 78-8
कृषि योग्य भूमिः 9-8 प्रतिशत
उद्योगः खाद्य, सूती वस्त्र, रसायन, धातु, पर्यटन
आयातः पेट्रोलियम, अनाज
निर्यातः अंगूर, शराब, सीमेंट
राष्ट्रीय दिवसः 1 अक्टूबर।
1- साइप्रस को ‘‘भूमध्य सागर का आभूषण’’ कहा जाता है।
2- यहां के पाफोस, ट्रन्न्डोस क्षेत्र के चित्रित चर्च और चोइरोकोइटिया को यूनेस्को के विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।
पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें