सागर परिक्रमा चरण- IV कर्नाटक में आयोजित

  • 21 Mar 2023

मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा सागर परिक्रमा का चौथा चरण 18-19 मार्च 2023 को जिसमें कर्नाटक के तीन तटीय जिलों - उत्तर कन्नड़, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ में आयोजित किया गया।

  • इस परिक्रमा का उद्देश्य मछुआरों और अन्य हितधारकों के मुद्दों को हल करना और पीएमएमएसवाई जैसे विभिन्न मत्स्य योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से उनके आर्थिक उत्थान की सुविधा प्रदान करना है।
  • सागर परिक्रमा का प्रथम चरण 5 मार्च, 2022 को गुजरात के मांडवी, ओखा-द्वारका में संपन्न हुआ।
  • सागर परिक्रमा का दूसरा चरण 23-25 सितंबर 2022 को गुजरात के सात स्थानों पर आयोजित किया गया था।
  • सागर परिक्रमा का तीसरा चरण 18-21 फरवरी 2023 को गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में आयोजित किया गया था।

सागर परिक्रमा :- यह सभी मछुआरों, मत्स्य किसानों और संबंधित हितधारकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए समुद्री मार्ग के माध्यम से सभी तटीय राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित की जाने वाली एक समुद्री विकासवादी यात्रा यात्रा है।